- 75 साल की उम्र से उपर के नेता लड़ सकेंगे चुनाव
- लेकिन पार्टी या सरकार में नहीं मिलेगा कोई पद
- बीजेपी की संसदीय बोर्ड की बैठक में हुआ फैसला
लोकसभा चुनाव में बीजेपी की तरफ से 75 साल की उम्र से उपर के नेता भी किस्मत आजमा सकेंगे. नेताओं के चुनाव लड़ने पर कोई रोक नहीं रहेगी. कल देर रात तक चली बीजेपी की संसदीय बोर्ड की बैठक में पार्टी ने अपनी चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया. बैठक के दौरान पिछले तीन महीने चले पार्टी के तमाम कार्यक्रमों की समीक्षा की गई. तीन घंटे चली बैठक में पीएम मोदी, अमित शाह, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, नितिन गड़करी, राजनाथ सिंह, जेपी नाड्डा, थावरचंद गहलोत, राम लाल, शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहे. बैठक में लोकसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले उम्मीदवार तय करने के पैमानों पर चर्चा की गई. बैठक में इस तय किया गया कि सांसदों को उनके पिछले पांच साल के प्रदर्शन के हिसाब से दोबारा टिकट देने या न देने पर निर्णय होगा. इस बार खासकर समाज के प्रतिष्ठित लोगों को बीजेपी में लाकर टिकट दिया जा सकता है. इनमें सेना, समाजसेवा, डॉक्टर, इंजीनियर, क्रिकेटर इत्यादि शामिल हैं.
अब गाजियाबाद में लगे रॉबर्ट वाड्रा के पोस्टर, लिखा- 'गाजियाबाद करे पुकार, रॉबर्ट वाड्रा अबकी बार'
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
बताया जा रहा है कि 75 पार नेताओं को टिकट देने के मामले में बीजेपी लचीला रुख रखेगी. आडवाणी और जोशी के मामले में चुनाव लड़ने या न लड़ने का फैसला उन्हीं पर छोड़ा गया है. वहीं, 75 पार अन्य नेताओं के चुनाव लड़ने पर रोक नहीं है, लेकिन उन्हें पार्टी या सरकार में कोई पद नहीं दिया जाएगा. वहीं, इस बार कई सीटों पर मौजूदा सांसदों के टिकट काटे जाने की संभावना है. इसके लिए सांसदों का प्रदर्शन, नमो ऐप पर सर्वे रिपोर्ट और संगठन के फ़ीडबैक के आधार पर फैसला होगा. कई नए व युवा चेहरों को भी मौका दिया जाएगा. बीजेपी की बैठक में तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव में हार के बाद अब तक के बदले माहौल को लेकर भी चर्चा हुई. पार्टी का मानना है कि पुलवामा की आतंकी घटना के बाद आतंकवाद के खिलाफ सरकार की कार्रवाई से माहौल में सकारात्मक बदलाव आया है. बीजेपी राष्ट्रवाद, राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद से लड़ाई पर प्रचार में फ़ोकस करेगी. मोदी सरकार की ग़रीब कल्याण योजनाओं का जिक्र भी होगा. उम्मीदवारों के ऐलान के साथ ही पीएम मोदी की रैलियां शुरू की जाएंगी. इस बार पीएम हर दिन तीन से चार रैलियां करेंगे.
अल्पेश ठाकोर के कांग्रेस से अलग होने की अफवाहें तेज, थाम सकते हैं बीजेपी का दामन
बीजेपी में कई नेताओं के कटेंगे लोकसभा टिकट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं