विज्ञापन
This Article is From May 11, 2019

बीजेपी उम्मीदवार ने 17 साल की लड़की से की कथित छेड़छाड़, POCSO Act के तहत मामला दर्ज

पश्चिम बंगाल में डायमंड हार्बर संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नीलांजन रॉय के खिलाफ एक नाबालिग लड़की के साथ कथित यौन उत्पीड़न को लेकर पोक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है

बीजेपी उम्मीदवार ने 17 साल की लड़की से की कथित छेड़छाड़, POCSO Act के तहत मामला दर्ज
बीजेपी कैंडिडेट नीलांजन रॉय (फाइल फोटो)
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल में डायमंड हार्बर संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नीलांजन रॉय के खिलाफ एक नाबालिग लड़की के साथ कथित यौन उत्पीड़न को लेकर पोक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.  बीजेपी कैंडिडेट नीलांजन रॉय के खिलाफ कथिततौर पर 17 साल की लड़की से छेड़छाड़ का आरोप है. 

पश्चिम बंगाल में बीजेपी उम्मीदवार भारती घोष की कार से नकदी बरामद, पुलिस ने शुरू की जांच

पश्चिम बंगाल बाल अधिकार सुरक्षा आयोग सूत्रों ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने में राज्य पुलिस की निष्क्रियता के खिलाफ कथित पीड़ित की ओर से आयोग को शिकायत मिली थी. आयोग ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से कहा कि वह 24 घंटे के भीतर रॉय के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करे. इसके साथ ही पुलिस से कहा गया है कि वह बच्चों को यौन उत्पीड़न संरक्षण कानून (पोक्सो) के तहत रॉय को गिरफ्तार करे. कथित घटना 26 अप्रैल को हुई थी जब लड़की दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा में एक घर में भाजपा उम्मीदवार से मिलने गई थी. 

ममता बनर्जी का एक और हमला: बीजेपी बाबू, आप 'जय श्री राम' तो बोलते हैं, मगर अब तक एक भी राम मंदिर बनाया?

उसके परिवार के एक सदस्य ने कहा कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं के दुर्व्यवहार के बारे में शिकायत करने के लिए वहां गयी थी. आयोग की अध्यक्ष अनन्या चटर्जी चक्रवर्ती ने पीटीआई से कहा था कि अगले दिन फाल्टा थाने में एक शिकायत दर्ज करायी गयी थी. लड़की का मेडिकल परीक्षण पूरा हो गया है और उसका बयान दर्ज कर लिया गया है, लेकिन पुलिस ने भाजपा उम्मीदवार को गिरफ्तार नहीं किया है. 

Video: ममता दीदी ने 'फानी' पर भी की राजनीति- पीएम मोदी


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengal BJP Candidate Nilanjan Roy, Diamond Harbour, Diamond Harbour BJP Candidate, Nilanjan Roy, POCSO Act, Kolkata, Bengal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com