विज्ञापन
This Article is From Apr 15, 2019

जया प्रदा के खिलाफ अमर्यादित बयान को लेकर आजम खान पर चला EC का 'डंडा', मेनका गांधी पर भी कार्रवाई

बीजेपी उम्मीदवार जया प्रदा (Jaya Prada) के खिलाफ सपा (SP) नेता आजम खान (Azam Khan) की 'खाकी अंडरवियर' वाले बयान पर चुनाव आयोग (Election Commission) ने सख्ती दिखाई है.

Also Read in
जया प्रदा के खिलाफ अमर्यादित बयान को लेकर आजम खान पर चला EC का 'डंडा', मेनका गांधी पर भी कार्रवाई
सपा नेता आजम खान.
  • आजम खान 72 घंटे तक नहीं कर सकेंगे प्रचार
  • मेनका गांधी के प्रचार पर भी 48 घंटे तक रोक
  • आदित्यनाथ, मायावती पर भी चला है ईसी का डंडा
नई दिल्ली:

बीजेपी (BJP) उम्मीदवार जया प्रदा (Jaya Prada) के खिलाफ सपा (SP) नेता आजम खान (Azam Khan) की अमर्यादित टिप्पणी को लेकर चुनाव आयोग (Election Commission) ने सख्ती दिखाई है. चुनाव आयोग ने जया प्रदा के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर आजम खान को 72 घंटे तक प्रचार करने पर रोक लगा दी है. आजम खान पर यह आदेश मंगलवार सुबह 10 बजे से प्रभावी होगा. आजम खान ने रविवार को रामपुर में एक जनसभा के दौरान अप्रत्यक्ष रूप से जया प्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.

आजम खान के अलावा केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी पर भी चुनाव आयोग ने सख्ती दिखाई है. चुनाव आयोग ने मेनका गांधी के चुनाव प्रचार करने पर 48 घंटे की रोक लगाई है. मेनका गांधी के खिलाफ भी चुनाव आयोग का यह आदेश मंगलवार सुबह 10 बजे से प्रभावी होगा.

मेनका ने क्या कहा था?
मेनका गांधी ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र तूराबखानी में बीते गुरुवार को आयोजित एक चुनावी सभा में कहा था कि मैं लोगों के प्यार और सहयोग से जीत रही हूं, लेकिन अगर मेरी यह जीत मुसलमानों के बिना होगी तो मुझे बहुत अच्छा नहीं लगेगा. बीजेपी नेता ने कहा कि इतना मैं बता देती हूं कि फिर दिल खट्टा हो जाता है. फिर जब मुसलमान आता है काम के लिए, फिर मै सोचती हूं कि नहीं रहने ही दो क्या फर्क पड़ता है. आखिर नौकरी भी तो एक सौदेबाजी ही होती है, बात सही है या नहीं?'' 

आजम खान के 'खाकी अंडरवियर' वाले बयान पर बीजेपी ने जताया कड़ा ऐतराज, कही यह बात ....

उन्होंने कहा था कि ''अगर आप पीलीभीत में पूछिये, पीलीभीत के एक भी बंदे को फोन कर पूछो कि मेनका गांधी कैसे थी वहां. अगर आपको लगे कि कहीं भी हमसे कोई गुस्ताखी हुई तो हमको वोट मत देना. अगर आपको लगे कि हम खुले हाथ और दिल के साथ आये हैं कि आपको कल मेरी जरूरत पड़ेगी. यह इलेक्शन तो मैं पार कर चुकी हूं अब आपको मेरी जरूरत पड़ेगी.  भाजपा नेता मेनका ने यह भी कहा कि हम महात्मा गांधी की संतान नहीं हैं कि हम बस चीजें देते रहें और बदले में हमें कुछ नहीं मिले. मेनका गांधी इस बार सुल्तानपुर से चुनाव लड़ रही हैं जबकि उनके पुत्र वरुण गांधी उनकी सीट पीलीभीत से चुनाव लड़ रहे हैं.

योगी आदित्यनाथ और मायावती पर भी चुनाव आयोग का 'डंडा'
योगी आदित्यनाथ और मायावती पर भी चुनाव आयोग का डंडा चला है. चुनाव आयोग ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बसपा प्रमुख मायावती को रैली और रोड शो करने से से बैन कर दिया है. चुनाव आयोग ने योगी आदित्यनाथ को 72 घंटे और मायावती को 48 घंटे के लिए रैली और रोड शो करने पर बैन लगा दिया है. चुनाव आयोग का यह बैन 16 अप्रैल की सुबह 6 बजे से लागू होगा. 

VIDEO: जया प्रदा पर विवादित बयान को लेकर आज़म ख़ान के खिलाफ़ FIR दर्ज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Samajwadi Party, Azam Khan, Maneka Gandhi, Election Campaigning, Violating Model Code Of Conduct, Jaya Prada, Azam Khan Reacted, Azam Khan On Jaya Prada, LokSabhaPolls2019, Elections 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com