आप ने पंजाब के बाद हरियाणा में भी गठबंधन के लिए कांग्रेस की ना के बाद सिर्फ़ दिल्ली में गठबंधन की संभावना से इनकार कर दिया है. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा, “कांग्रेस ने कल रात हरियाणा में भी आप के साथ गठबंधन से इनकार कर दिया है, ऐसे में सिर्फ़ दिल्ली में कांग्रेस से गठबंधन के लिए आप तैयार नहीं है.” सिसोदिया ने कहा कि आप ने गठबंधन की पहल सिर्फ़ देश को ‘मोदी-शाह' की जोड़ी को फिर से सत्ता में आने से रोकने के लिये की थी, लेकिन कांग्रेस सीटों के गणित में लगी है. उसका मक़सद मोदी-शाह की जोड़ी के ख़तरे से देश को बचाना नहीं है. उन्होंने हालांकि अभी भी गठबंधन की बातचीत पर पूर्णविराम लगने के सवाल पर कहा, “हमने अपनी तरफ़ से हर सम्भव प्रयास कर लिया है. अब कांग्रेस के ऊपर है कि वह क्या करती है. मुझे नहीं लगता है कि कांग्रेस भाजपा को रोकने के लिए संजीदा है.” इस दौरान गठबंधन के लिए बातचीत कर रहे आप के राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने कहा, “कल कांग्रेस ने पंजाब और हरियाणा में गठबंधन का अध्याय बंद कर दिया है. हमें नहीं समझ आ रहा है कि कांग्रेस, मोदी-शाह की जोड़ी को सत्ता में आने की संभावना को ज़िंदा क्यों रख रही है.”
आम आदमी पार्टी के पश्चिम दिल्ली के उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावना को देखते हुए 'आप' ने अपने तीन प्रत्याशियों के नामांकन दाखिले की प्रक्रिया 22 अप्रैल तक टाल दी है. आतिशी, पंकज गुप्ता और गुग्गन सिंह के नामांकन पत्र अब 20 अप्रैल की जगह 22 अप्रैल को भरे जाएंगे. इसके अलावा बाकी तीन उम्मीदवार भी सोमवार को पर्चा दाखिल करेंगे. आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा था कि गठबंधन पर कांग्रेस को फैसला लेने के लिए समय देने के लिए नामांकन दाखिले का काम टाल दिया गया. आप ने हरियाणा में कांग्रेस को गठबंधन के लिए 7,2,1 का फार्मूला दिया था.
लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में परचा भरने का काम शुरू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं