विज्ञापन
This Article is From Apr 17, 2017

योगी आदित्यनाथ ने किया चंद्रशेखर पर लिखी पुस्तक 'राष्ट्रपुरुष चंद्रशेखर-संसद में दो टूक' का लोकार्पण

Also Read in
योगी आदित्यनाथ ने किया चंद्रशेखर पर लिखी पुस्तक 'राष्ट्रपुरुष चंद्रशेखर-संसद में दो टूक' का लोकार्पण
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर पर 'राष्ट्रपुरुष चंद्रशेखर-संसद में दो टूक' पुस्तक का लोकार्पण किया. 

विधानभवन के सेंट्रल हाल में आयोजित कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने कहा चंद्रशेखर जी के विचार आज भी जीवंत हैं, चंद्रशेखर जी ने समाजवाद को जातिवाद नहीं बनने दिया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा इस देश में कॉमन सिविल कोड होना चाहिए. चंद्रशेखर इस बात के हिमायती थे.

इस बारे में विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने बताया कि चंद्रशेखर स्मारक ट्रस्ट प्रत्येक वर्ष चंद्रशेखर जयंती के अवसर पर समाज के बुजुर्ग एवं युवा लोगों को उनके विचारों से अवगत करने के लिए एक पुस्तक का प्रकाशन करता है. उन्होंने बताया कि इस पुस्तक का लक्ष्य हिंदुस्तान की सत्ता और विपक्ष को बेहतर दिशा देना होता है. 'राष्ट्रपुरुष चंद्रशेखर-संसद में दो टूक' पुस्तक इसी क्रम में उनकी 91वीं जयंती को अर्पित है.

पुस्तक पूर्व प्रधानमंत्री के संसद में दिए गए भाषणों और उनके राष्ट्रवाद पर लिखी गयी है. इस पुस्तक में देश के आठवें प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के संसद के कार्यकाल को दर्शाया गया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP CM Yogi Adityanath, Book On Chandra Shekhar, Book Launch
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com