विज्ञापन
This Article is From Dec 03, 2020

ब्रिटिश भारतीय लेखिका अनिता आनंद की कहानी जालियांवाला बाग को मिला इतिहास साहित्य पुरस्कार

ब्रिटिश भारतीय पत्रकार और लेखिका अनिता आनंद की किताब ‘‘ द पेशेंट असैसिन : ए ट्र टेल ऑफ मैसकर, रिवेंज ऐंड द राज’’ को यहां का प्रतिष्ठित इतिहास साहित्य पुरस्कार प्रदान किया गया है.

ब्रिटिश भारतीय लेखिका अनिता आनंद की कहानी जालियांवाला बाग को मिला इतिहास साहित्य पुरस्कार
ब्रिटिश भारतीय लेखिका अनिता आनंद की कहानी जालियांवाला बाग को मिला इतिहास साहित्य पुरस्कार
लंदन:

ब्रिटिश भारतीय पत्रकार और लेखिका अनिता आनंद की किताब ‘‘ द पेशेंट असैसिन : ए ट्र टेल ऑफ मैसकर, रिवेंज ऐंड द राज'' को यहां का प्रतिष्ठित इतिहास साहित्य पुरस्कार प्रदान किया गया है. उल्लेखनीय है कि इस किताब में उन्होंने वर्ष 1919 में अमृतसर के जालियांवाला बाग में हुए नरसंहार से घिरे एक युवक (क्रांतिकारी उधम सिंह)की कहानी को पिरोया है. आनंद ने छह दावेदारों को मात देकर इतिहास के लिए प्रतिष्ठित ‘पेन हैसल-टिल्टमैन प्राइज-2020' अपने नाम की. यह पुरास्कार हर साल वास्तविक घटनाओं खासतौर पर इतिहास से जुड़े तथ्यों के आधार पर लिखी पुस्तकों को दिया जाता है. विजेता को चुनने वाली चयनसमिति ने इसे मौलिक ऐतहासिक लेख करार दिया जिसे आने वाले दशकों तक पढ़ा जाएगा.

डगलस स्टुअर्ट के उपन्यास ‘शग्गी बैन' को मिला 2020 का बुकर पुरस्कार

उल्लेखनीय है कि आनंद राजनीतक पत्रकार हैं और पिछले 20 साल से बीबीसी पर टेलीविजन और रेडियो कार्यक्रम प्रस्तुत कर रही हैं. पुरस्कार जीतने के बाद आनंद ने कहा कि कई प्रतिष्ठित इतिहासकारों की शानदार किताब में से उनकी किताब को विजेता घोषित करना सम्मान की बात है. उन्होंने कहा, ‘‘कुछ समय तक के लिए तो मुझे विश्वास ही नहीं हुआ. ‘पेशेंट असैसिन' मेरे दिल के बहुत करीब है. जालियांवाला बाग कांड पर कहानी लिखने के लिए परिवार के इससे जुड़ाव को धन्यवाद देती हूं. मैं नरसंहार और उधमसिंह के बदले का इतिहास लिखना चाहती थी जो ब्रिटिश राज के प्रतिकार के प्रतीक बन गए हैं और फिल्म और टेलीविजन में बहुत लोकप्रिय हैं.''

एबीवीपी के विरोध के बाद तमिलनाडु के विवि ने पाठ्यक्रम से अरुंधति रॉय की पुस्तक हटायी

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
British Indian Writer Anita Anand, History Literature Award, The Patient Assassin
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com