विज्ञापन
This Article is From May 15, 2017

लेखक और पत्रकार एमपी वीरेंद्र कुमार को 2016 का जी रामानुजम पुरस्कार

इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीव रेड्डी ने यहां एक समारोह में पुरस्कार के तहत 11,111 रूपये की राशि कुमार को प्रदान की.

Also Read in
लेखक और पत्रकार एमपी वीरेंद्र कुमार को 2016 का जी रामानुजम पुरस्कार
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
प्रख्यात मलयालम लेखक और पत्रकार एम पी वीरेंद्र कुमार को इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) ने 2016 का जी रामानुजम पुरस्कार प्रदान किया.

इंटक के दिवंगत नेता जी रामानुजम के नाम पर शुरू पुरस्कार के लिए इंटक की पत्रिका ‘इंडियन थोजिलली’ ने मीडिया क्षेत्र में कुमार के अमूल्य योगदान के लिए उनका नाम चुना.
इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीव रेड्डी ने यहां एक समारोह में पुरस्कार के तहत 11,111 रूपये की राशि कुमार को प्रदान की. कुमार मलयालम दैनिक मातृभूमि के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक तथा राज्यसभा सदस्य हैं. वह प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के तीन बार अध्यक्ष रह चुके हैं और अभी वह समाचार एजेंसी में निदेशक हैं.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
M P Veerendra Kumar, G Ramanujam Award 2016, एमपी वीरेंद्र कुमार, जी रामानुजम पुरस्कार, Litrature, साहित्य
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com