नई दिल्ली:
राष्ट्रीय राजधानी के पुस्तक प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है. 26 अगस्त से दिल्ली पुस्तक मेला शुरू हो रहा है, जहां वे मनपसंद किताबें खरीद सकते हैं. भारतीय प्रकाशक संघ के सहयोग से इंडिया ट्रेड प्रमोशन आर्गनाइजेशन (आईटीपीओ) द्वारा आयोजित होने जा रहे 23वें दिल्ली पुस्तक मेले की थीम 'पढ़े भारत बढ़े भारत' है.
आईटीपीओ ने अपनी वेबसाइट पर आधिकारिक बयान में कहा, "कलम और मुद्रित दुनिया की शक्ति को दोहराने में दिल्ली पुस्तक मेला महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. यह उत्सकुता से इंतजार कर रहे छात्रों, अध्यापकों, विद्वानों, लेखकों, बुद्धजीवियों, पुस्तकलायाध्यक्षों और पुस्तक प्रेमियों के लिए सबसे बड़ा बुक बोनान्जा है."
बयान में कहा गया है कि विशेष रूप से बच्चों और युवाओं में साक्षरता और पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने का साथ ही मेले में विभिन्न विषयों पर ढेर सारी पुस्तकें उपलब्ध होंगी.
बयान के मुताबिक, इस साल यह मेला व्यापारिक लेन-देन, नए संपर्क बनाने, खुदरा बिक्री के अवसर प्रदान करने के अलावा, सह-प्रकाशन व्यवस्था, अनुवाद और कॉपीराइट व्यवस्था, पुरानी और दुलर्भ पुस्तकों के पुनर्मुद्रण की व्यवस्था उपलब्ध करा रहा है.
पुस्तक मेले में सम्मेलन, सेमिनार, पुस्तक लोकार्पण , चर्चा, बच्चों के लिए साहित्यिक गतिविधयां होंगी. दिल्ली पुस्तक मेला यहां प्रगति मैदान में आयोजित हो रहा है, जिसका तीन सितंबर को समापन होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Book Fair, Book Fair 2017, Book Fairs, Delhi Book Fair, Delhi Book Fair 2017