विज्ञापन
This Article is From Apr 22, 2017

बुकर पुरस्कार के लिए शॉर्टलिस्ट हुआ इजरायली कॉमिक उपन्यास

Also Read in
बुकर पुरस्कार के लिए शॉर्टलिस्ट हुआ इजरायली कॉमिक उपन्यास
प्रतीकात्मक चित्र
मैन बुकर इंटरनेशनल पुरस्कार के लिए शॉर्टलिस्टेड छह पुस्तकों में एक इजरायली कॉमिक उपन्यास भी शामिल है. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, डेविड ग्रासमैन का 'अ हॉर्स वॉक्स इनटू अ बार' इजरायली लेखकों की दो किताबों में से एक है, जो 50,000 पाउंड यानी 64,060 डॉलर के पुरस्कार की कतार में है.
निर्णायक मंडल ने ग्रासमैन के काम की तारीफ की और इसे 'एक असामान्य कहानी' बताया, जो सहानुभूति, बुद्धिमत्ता और भावनात्मकता के साथ लिखी गई है.

विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस पर नेत्रहीनों की जरूरतों पर होगा विशेष ध्यान

इससे पहले
एक अन्य इजरायली लेखक अमोज ओज का नाम 2007 में पुरस्कार के लिए चुना गया था. ओज का नाम 'जुदास' के लिए चुना गया था. यह 1950 में जेरूसलम में एक युवा छात्र के बारे में है, जो एक रहस्यमय पुराने घर के इतिहास पर मोहित हो गया.

योगी आदित्यनाथ ने किया चंद्रशेखर पर लिखी पुस्तक 'राष्ट्रपुरुष चंद्रशेखर-संसद में दो टूक' का लोकार्पण

ये भी हैं दौड़ में
अर्जेटीना, डेनमार्क, फ्रांस और नार्वे के लेखक भी पुरस्कार की दौड़ में है. यह पुरस्कार संयुक्त रूप से लेखकों और उनके अंग्रेजी अनुवाद को सम्मान देता है. बीबीसी की रिर्पोट के मुताबिक, हर चयनित लेखक और अनुवादक को 1000 पाउंड की राशि प्राप्त होगी.

अलका वासुदेवा की पुस्तक 'कंटेम्परेरी रिफ्लेक्शंस' लॉन्‍च

गौरतलब है कि बीते साल दक्षिण कोरियाई लेखक हान कांग को 'द वेजिटेरियन' के लिए यह पुरस्कार मिला था. यह सिर्फ दूसरा साल है, जब यह पुरस्कार एकल पुस्तक को दिया जाएगा. साल 2016 से पहले मैन बुकर इंटरनेशनल पुरस्कार हर दूसरे साल एक लेखक के पूरे रचना कार्य के लिए दिया जाता था.

इनपुट आईएएनएस से


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
2 Israelis Make It To Booker List, Booker List, Israeli Authors, Man Booker International Prize, Organisers Announced
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com