विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2018

5 बार इश्क फरमा चुकी हैं Priyanka Chopra, इन बॉलीवुड स्टार्स के साथ रहे अफेयर्स

प्रियंका चोपड़ा के साथ कई एक्टर्स का नाम जुड़ चुका है. यहां जानिए उन सभी एक्टर्स के बारे में जो कभी ना कभी प्रियंका चोपड़ा के साथ मीडिया में छा चुके हैं. 

5 बार इश्क फरमा चुकी हैं Priyanka Chopra, इन बॉलीवुड स्टार्स के साथ रहे अफेयर्स
निक जोनास से पहले Priyanka Chopra के इन 5 बॉलीवुड स्टार्स के साथ रहे अफेयर्स
नई दिल्ली:

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का आज 36वां जन्मदिन है. बॉलीवुड में 50 से ज्यादा फिल्मों में काम करना, मिस वर्ल्ड का खिताब जीतना, 'Quantico' के लिए पीपल्स च्वाइस अवॉर्ड जीतने वाली पहली साउथ एशिया की एक्ट्रेस बनना, हॉलीवुड पॉप स्टार्स के साथ खुद की एल्बम बनाना जैसे तमाम काम करने वाली प्रियंका चोपड़ा, एक सक्सेसफुल वुमेन हैं. खुद के पैरों पर खुद के दम पर बरेली से हॉलीवुड में धूम मचा देने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सिर्फ काम में ही नहीं बल्कि खूबसरती में इनका कोई जवाब नहीं. 

Wedding Photos: मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह ने की गर्लफ्रेंड से शादी, लगा है रेप का आरोप

अब इतनी टैलेंटेड और खूबसूरत एक्ट्रेस पर किसी का दिल आना कोई बड़ी बात नहीं. फिलहाल प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड अमेरिकन सिंगर निक जोनास को डेट कर रही हैं, लेकिन निक से पहले भी प्रियंका चोपड़ा के साथ कई एक्टर्स का नाम जुड़ चुका है. यहां जानिए उन सभी एक्टर्स के बारे में जो कभी ना कभी प्रियंका चोपड़ा के साथ मीडिया में छा चुके हैं. 

Happy Anniversary शाहिद-मीरा, 10 Photos में देखें इस कपल की खास Love Story

प्रियंका चोपड़ा और असीम मर्चेंट
मॉडलिंग के दौरान असीम मर्चेंट के साथ प्रियंका चोपड़ा का नाम जुड़ा था. लेकिन ये अफेयर ज्यादा दिनों तक नहीं चला और प्रिंयका चोपड़ा के 2000 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद असिम का नाम भी गायब हो गया. 

l8dca5i

प्रिंयका चोपड़ा और अक्षय कुमार
बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी के साथ भी प्रियंका चोपड़ा का नाम जुड़ा. दोनों ने अंदाज़, मुझसे शादी करोगी, ऐतराज़ और वक्त में एक साथ काम किया. इस दौरान दोनों का नाम मीडिया में काफी उछला.

0c7fatdo

प्रिंयका चोपड़ा और हरमन बवेजा
प्रोड्यूसर हैरी बवेजा के बेटे हरमन बवेजा के साथ प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म लव स्टोरी 2050 की. इस दौरान प्रियंका और हरमन की डेटिंग की खबरें काफी गरम थी. लेकिन ये अफवाह ज्यादा दिनों तक नहीं चली, फिल्म के साथ-साथ ये अफेयर की खबरें भी फ्लॉप साबित हुईं. 

झरनों के नीचे गर्लफ्रेंड के साथ मिलिंद सोमन ने फिर रचाई शादी, देखें Wedding Photos

tqjt5vc

प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर 
करण जौहर के शो कॉफी विद करण सीज़न-2 में प्रिंयका चोपड़ा और शाहिद कपूर एक साथ नज़र आए थे. इस दौरान वो दोनों फिल्म कमीने और तेरी-मेरी कहानी में साथ नज़र आए थे. वहीं, शाहिद कपूर को प्रिंयका चोपड़ा के साथ लुधियाना में शॉर्ट्स में स्पॉट भी किया गया था. लेकिन दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली एक्सेप्ट नहीं किया. लेकिन मीडिया में उनके अफेयर की खबरे बहुत आई थीं.  

4ahgsdvo

प्रिंयका चोपड़ा और शाहरुख खान
मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान की अफेयर की खबरें फिल्म डॉन-2 के वक्त बहुत चर्चा में थीं. खबर थी कि शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान से भी प्रियंका चोपड़ा की अनबन हुई थी. इसी के अलावा खबर यह भी फैली थी इस अफेयर की चर्चा के चलते करण जौहर ने प्रियंका चोपड़ा से बात करना बंद कर दिया था. 
बॉलीवुड एक्ट्रेस ने हाथों पर मेहंदी बनाकर दिखाई अपनी LOVE STORY, देखें ये तस्वीरें

gtvpvj2g

'मेरा लौंग गवाचा' पर डांस करते हुए मंडप में की एंट्री, देखें रुबीना दिलाइक की शादी के Videos 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे: