Tanning Home Remedies: गर्मियां आते ही त्वचा की मुश्किलें बढ़ने लगती हैं. चेहरे पर हर समय चिपचिपाहट और पसीना तो रहता ही है, साथ ही धूप की हानिकारक किरणों से टैनिंग हो जाती है सो अलग. इस टैनिंग से ऐसा लगता है जैसे त्वचा पर मैल जम गया है और त्वचा की रंगत काली पड़ना शुरू हो जाती है. ऐसे में टैनिंग को दूर करने के लिए तरह-तरह की क्रीम्स से बेहतर असर घरेलू नुस्खों का नजर आता है. यहां भी एक ऐसे ही घरेलू नुस्खे का जिक्र किया जा रहा है जो त्वचा को निखारने में कमाल का असर दिखाता है. इस घरेलू नुस्खे को खुद एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने शेयर किया है. इस स्क्रब को बनाना बेहद आसान हैं और टैनिंग को दूर करने के लिए आप भी इसे घर पर बेहद आसानी से तैयार कर सकती हैं.
पुराने मटके की कर लें ऐसे सफाई, इस हैक से फ्रिज से भी ज्यादा ठंडा रहेगा मटके का पानी
प्रियंका चोपड़ा का डी टैन स्क्रब | Priyanka Chopra's De Tan Scrub
इस स्क्रब (Scrub) को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में बेसन लें और उसमें दही मिला लें. दही फ्लेवर्ड नहीं होना चाहिए बल्कि सादा होना चाहिए. अब इस पेस्ट में थोड़ा सा नींबू का रस, दूध, थोड़ी सी हल्दी और चंदन का पाउडर डालकर मिक्स कर लें. इस स्क्रब को त्वता पर मलें, सूखने तक लगाकर रखें और फिर धोकर हटा लें. इसका असर तुरंत नजर आता है. इसे चेहरे ही नहीं बल्कि हाथ-पैरों पर भी लगाया जा सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बेसन (Besan) एक अच्छे एक्सफोलिएटर का काम करता है. वहीं, दूध और दही त्वचा को मॉइश्चराइज करने का काम करते हैं. नींबू के ब्लीचिंग गुण टैनिंग को हल्का करते हैं और चंदन-हल्दी त्वचा को निखारने में असरदार होते हैं.
यह नुस्खे भी आते हैं काम
- धूप के कारण हुई टैनिंग(Sun Tanning) को कम करने के लिए और भी कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर देखे जा सकते हैं. सिर्फ दही और हल्दी को मिलाकर भी त्वचा पर लगाया जाए तो टैनिंग कम होती है.
- आलू के रस को त्वचा पर मलने से इसके ब्लीचिंग गुण टैनिंग को हल्का करते हैं. आलू के रस को 15 से 20 मिनट तक त्वचा पर लगाया जा सकता है.
- टमाटर का रस टैनिंग कम करने में असरदार होता है. टमाटर के रस (Tomato Juice) को त्वचा पर लगाने से टैनिंग कम होने में असर दिखता है.
- खीरे का रस हाइड्रेटिंग होता है और कूलिंग गुणों से भरपूर होता है. इसे टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए त्वचा पर लगाया जा सकता है.
- छाछ में ओटमील को भिगोकर रखें और फिर तैयार पेस्ट को टैनिंग हटाने के लिए स्क्रब की तरह इस्तेमाल करें. त्वचा पर जमी डेड स्किन सेल्स भी निकल जाती हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं