विज्ञापन
This Article is From Jul 24, 2018

धोनी को देख जब पत्नी साक्षी ने कहा, मेरे ख्याबों में जो आए...आके मुझे छेड़ जाए, VIDEO VIRAL

पूर्णा पटेल की शादी में सबसे खास थी महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी की डांस परफॉरमेंस.

धोनी को देख जब पत्नी साक्षी ने कहा, मेरे ख्याबों में जो आए...आके मुझे छेड़ जाए, VIDEO VIRAL
साक्षी धोनी का डांस वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

हाल ही में इंडियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी की बेस्ट फ्रेंड पूर्णा पटेल की शादी हुई. इस शादी में बॉलीवुड से शाहरुख खान, सलमान खान, संजय दत्त, कटरीना कैफ, उवर्शी राउतेला, सोनाक्षी सिन्हा, सोफिया चौधरी, सागरिका घाटगे और नेहा धूपिया जैसे स्टार्स शामिल हुए. वहीं, क्रिकेट वर्ल्ड से महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर, जहीर खान, और युवराज सिंह यहां आए. लेकिन सबसे खास थी महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी की डांस परफॉरमेंस. 

ट्रेनिंग के दौरान IAS ऑफिसर्स दे रहे हैं एक-दूसरे को दिल, अब तक कई जोड़ों ने रचाई शादी

अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में साक्षी धोनी ने शाहरुख खान के गाने पर परफॉर्म किया. साक्षी ने शाहरुख की फिल्म कुछ-कुछ होता है के गाने हाय-हाय ये हाय लड़का और दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे के गाने मेरे ख्याबों में जो आए पर डांस किया. इस डांस के दौरान धोनी सामने ही बैठकर साक्षी के डांस को एंजॉय कर रहे थे. 

टीम इंडिया ने मनाया Dhoni का बर्थडे, बेटी जीवा ने टेबल पर चढ़कर बजाई तालियां, देखें VIRAL VIDEO

सिर्फ साक्षी ही नहीं बल्कि पूर्णा पटेल की संगीत सेरेमनी पर उनकी बेटी जीवा ने भी बेहद क्यूट परफॉरमेंस दिया. आप खुद ही देखिए इनके डांस वीडियो. 

धोनी को बेटी जीवा ने किया विश, Video में कहा...हैपी बर्थडे पापा, आप बूढ़े हो रहे हो

 

आपको बता दें साक्षी धोनी और पूर्णा पटेल काफी अच्छे दोस्त हैं. पूर्णा पटेल कांग्रेस नेता प्रफुल्ल पटेल की बेटी हैं. उन्होंने अपनी स्कूलिंग मुंबई में और यूए से मास कम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की. साल 2008 में उन्होंने IPL में बतौर हॉस्पिटैलिटी मैनेजर काम किया, इसी दौरान कई क्रिकेटर्स और उनकी वाइफ्स से उनकी दोस्ती हुई. पूर्णा का नाम क्रिकेटर सुरेश रैना के साथ भी जुड़ा था. यहां देखिए इस संगीत पार्टी की सभी तस्वीरें.

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com