विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2019

अचानक होने लगी नोटों की बारिश, लोगों ने लूटने के लिए किया ऐसा... देखें Viral Video

यह घटना उस वक्त जब डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की टीम बिल्डिंग में छापा मारी के लिए गए हुई थी.

Also Read in
अचानक होने लगी नोटों की बारिश, लोगों ने लूटने के लिए किया ऐसा... देखें Viral Video
बिल्डिंग की छठी मंजिल से गिरते नोट
  • दोपहर के समय अचानक ही होने लगी नोटों की बारिश
  • मध्य कोलकाता में कॉर्मशियल बिल्डिंग की छठी मंजिल से बरस रहे थे नोट
  • 100, 500 और 2000 के नोटों की हुई बारिश
कोलकाता:

कोलकाता (Kolkata) में एक कॉमर्शियल बिल्डिंग से बुधवार दोपहर को अचानक नोटों की बारिश होने लगी. बिल्डिंग से होती नोटों की इस बारिश को देखकर लोग हैरान रह गए. बता दें, यह घटना मध्य कोलकाता के 27 नंबर बैंटिंक स्ट्रीट में हुई है. यह घटना उस वक्त जब डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की टीम बिल्डिंग में छापा मारी के लिए गए हुई थी.

मंजिल से गिराए गए नोटों में 500 व 2,000 के नोट शामिल थे. इसके साथ ही 100 के नोट भी उड़-उड़कर नीचे गली में गिर रहे थे. बताया जा रहा है कि नोटों को झाडू की मदद से खिड़की से बाहर फेंका जा रहा था. वहां मौजूद लोगों ने जब नोटों की इस बारिश को देखा तो वे हंसने, चिल्लाने और शोर मचाने लगे. कुछ लोग दौड़-दौड़कर नोट उठाने लगे. 

बच्चों ने मस्ती-मस्ती में सांप के साथ खेला रस्सी कूद, वायरल हुआ ये डरावना Video

घटना में बारे में बताते हुए  DRI के सूत्रों ने कहा कि दोपहर के समय टीम बिल्डिंग में स्थित एक आयात-निर्यात के व्यापार में लगे निजी दफ्तर में जांच के लिए गई थी. हालांकि सूत्रों ने इस बारे में कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया कि नीचे फेंके नोटों और जांच के लिए चुने गए दफ्तर में कोई संबंध है या नहीं. 
 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kolkata, Rain Of Note, DRI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com