प्रसिद्ध पार्श्वगायक कुमार सानू ने सोमवार को इस बात से इनकार किया कि उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा द्वारा आयोजित रथयात्रा कार्यक्रम में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस आयोजन से उनके नाम को जोड़ना एक 'साजिश' है. कुमार सानू वर्ष 2012 में भाजपा में शामिल हुए थे. उन्होंने कहा, "पार्टी के लोगों ने कोई सूची बनाई है, लेकिन मेरा नाम शामिल करने से पहले मुझे सूचित करना चाहिए था. कोलकाता के लोग मुझे प्यार करते हैं, इसलिए मुझे लगता है कि यह एक साजिश है. लेकिन मैं इसमें नहीं आ रहा..यह संभव नहीं है, क्योंकि इस बारे में मुझसे कोई चर्चा नहीं हुई है".
उरी आतंकी हमले से नाराज सिंगर कुमार सानू ने पाकिस्तान में अपना शो रद्द किया..
भाजपा सात, नौ और 14 दिसंबर को क्रमश: उत्तर बंगाल के कूच बिहार, दक्षिणी 24 परगना जिले के गंगासागर और बीरभूम जिले के तारापीठ से तीन रथयात्राएं आयोजित कर रही है. सानू ने कहा कि वह अब भाजपा के सदस्य नहीं हैं. उन्होंने कहा, "मैं भाजपा से 2012 में इसलिए जुड़ा, क्योंकि मुझे लगा था कि मेरे संगीत विद्यालय को कुछ मदद मिलेगी, लेकिन अनाथ बच्चों के लिए विभिन्न शहरों में संचालित मेरे विद्यालय को कोई मदद नहीं मिली, इसलिए मैंने पार्टी छोड़ दी थी".
अगर एक बार आप इस सिक्योरिटी गार्ड के गाने सुन लेंगे, तो आप इसके दीवाने हो जाएंगे
कुमार सानू ने कहा कि उन्होंने कई मौकों पर स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी राजनीतिक पार्टी से संबद्ध नहीं हैं, और वह सिर्फ संगीत के बारे में सोचते हैं. दूसरी तरफ, भाजपा की राज्य इकाई के महासचिव सायंतन बसु ने कहा कि पार्टी चाहती थी कि वह कार्यक्रम में आएं, क्योंकि वह अभी भी पार्टी के सदस्य हैं. बसु ने कहा, "हमें नहीं पता कि वह क्यों नहीं आ रहे हैं या अपनी सदस्यता से इनकार क्यों कर रहे हैं और वह किसके दबाव में हैं. लेकिन हम चाहते थे कि वह आएं, इसलिए हमने इसके लिए केंद्र से संपर्क किया था".
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं