विज्ञापन
This Article is From Sep 02, 2018

नवजातों के शवों की खबर से मची खलबली पर कोलकाता पुलिस ने कहा, 'प्‍लास्टिक की थैलियों में मिली चीजें केवल मेडिकल कचरा'

इससे पहले खबर आई थी कि दक्षिणी कोलकाता के हरिदेबपुर में एक खाली भूखंड पर सफाई कार्यक्रम के दौरान प्लास्टिक के थैलों में लिपटे 14 नवजात बच्चों के शव मिले हैं.

नवजातों के शवों की खबर से मची खलबली पर कोलकाता पुलिस ने कहा, 'प्‍लास्टिक की थैलियों में मिली चीजें केवल मेडिकल कचरा'
कोलकाता: पुलिस ने रविवार को कहा कि दक्षिणी कोलकाता में एक भूखंड में मिले 14 प्लास्टिक बैगों में केवल चिकित्सकीय अपशिष्ट हैं, नवजात बच्चों के शव अथवा भ्रूण नहीं जैसा की पहले जानकारी दी गई थी. शुरुआत में पुलिस अधिकारियों ने कहा था कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि हरिदेबपुर क्षेत्र से बरामद बैगों में नवजात शिशुओं के शव अथवा भ्रूण हैं कि नहीं. बाद में दक्षिण पश्चिम मंडल के उपायुक्त नीलांजन बिस्वास ने संवाददाताओं से कहा कि ऐसा लगा कि बैगों में भ्रूण हैं.

चौंका देने वाली यह सूचना मिलने पर महापौर सोवन चटर्जी और पुलिस आयुक्त राजीव कुमार तथा अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. बिस्वास ने एक घंटे के बाद ही अपने पहले के बयान से पलटते हुए कहा कि एक अस्पताल में जांच करने से पता चला कि बैगों में चिकित्सकीय अपशिष्ट हैं और उसमें मानव भ्रूण होने के कोई संकेत नहीं मिले.
 
uafq26v8

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि बाद में पता चला कि प्लास्टिक के बैगों में वास्तव में चिकित्सकीय अपशिष्ट हैं. उन्होंने बताया कि हरिदेबपुर पुलिस थानाक्षेत्र के राजा राममोहन रॉय सरनी पर एक भूखंड की सफाई के दौरान श्रमिकों को घासों के बीच ये बैग मिले थे.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bodies Of Newborn, Kolkata
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com