फ्लिपकार्ट ने एक बयान में कहा कि उसने यह नंबर 3 साल पहले छोड़ दिया था.
- कोलकाता में फुटबॉल फैन ने फ्लिपकार्ट पर ऑर्डर किया था हेडफोन
- गलत ऑर्डर पर शिकायत के लिए किया था फ्लिपकार्ट को फोन
- फोन करने के बाद बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता का मैसेज आया
कोलकाता:
इन दिनों फीफा वर्ल्ड कप का खुमार छाया है. कोलकाता में एक फुटबॉल प्रशंसक ने ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट 'फ्लिपकार्ट' पर दो हेडफोन ऑर्डर किये, ताकि लेट-नाइट मैच देखते हुए परिवार वालों को दिक्कत न हो. जब फ्लिपकार्ट का पैकेट आया तो उसमें हेडफोन की जगह तेल का बॉटल निकला. इसके बाद उसने गुस्से में फ्लिपकार्ट को शिकायत के लिए पैकेट पर छपे नंबर पर फोन किया, लेकिन फोन एक रिंग के बाद कट गया. दूसरी बार फोन लगाने ही जा रहा था कि एक मैसेज आया. जिसकी शुरुआत में लिखा था 'वेलकम टू बीजेपी' यानी बीजेपी में आपका स्वागत है. मैसेज में आगे प्राइमरी मेंबरशिप नंबर (प्राथमिक सदस्यता नंबर) भी लिखा था और आगे की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अगले स्टेप को फॉलो करने का निर्देश दिया गया था.
फ्लिपकार्ट को शिकायत के लिए फोन करने पर यह मैसेज आया.
हालांकि उसने दोबारा नंबर को डायल किया, लेकिन फिर वही मैसेज आया. इसके बाद उसने अपने दोस्तों को भी नंबर दिया और उन्हें भी फोन करने पर यही मैसेज मिले. जल्द ही उन्हें एहसास हो गया कि 1800 266 1001 बीजेपी का नंबर है. बाद में फ्लिपकार्ट का सही हेल्पलाइन नंबर मिला और उस पर शिकायत दर्ज कराई. हालांकि पश्चिम बंगाल बीजेपी ने फ्लिपकार्ट से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है. पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि, 'बीजेपी का नंबर वेबसाइट और फेसबुक समेत तमाम जगहों पर है. कोई भी इसे शेयर कर सकता है. आप खुद कर सकते हैं. यह हमारी जिम्मेदारी नहीं है'.
फ्लिपकार्ट के पैकेट पर छपा नंबर.
दूसरी तरफ, फ्लिपकार्ट ने एक बयान में कहा कि उसने यह नंबर 3 साल पहले छोड़ दिया था. हालांकि यह पैकिंग के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले टेप पर प्रिंट था. कुछ टेप अभी भी इस्तेमाल में हैं. कंपनी ने कहा कि, 'संभव है कि ऑपरेटर ने यह नंबर दोबारा अलॉट कर दिया हो, क्योंकि अक्सर ऑपरेटर किसी नंबर के 6 महीने तक इस्तेमाल में न होने के बाद उसे दोबारा दूसरे कस्टमर को अलॉट कर देते हैं'. दूसरी तरफ, फ्लिपकार्ट ने फुटबॉल प्रशंसक को फोन कर गलती से हेडफोन की जगह भेजे गए तेल के बॉटल पर माफी मांगी और कहा कि, 'वो चाहें तो उस तेल को इस्तेमाल कर सकते हैं या फेंक दें. हेडफोन भेजा जा रहा है'.
यह भी पढ़ें : वालमार्ट-फ्लिपकार्ट सौदे से रोजगार, छोटी कंपनियों को खतरा: संगठन
VIDEO: IIM के छात्रों की परेशानी, फ़्लिपकार्ट ने टाली 18 लोगों की ज्वॉइनिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Flipkart