विज्ञापन
This Article is From Nov 09, 2016

500 और 1000 रुपये के नोट हटाने का केंद्र का फैसला 'निर्मम' : ममता बनर्जी

500 और 1000 रुपये के नोट हटाने का केंद्र का फैसला 'निर्मम' : ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
  • ममता ने कहा कि इससे वित्तीय दिक्कतें होंगी
  • उन्होंने इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की
  • 'कालाधन वापस लाने में नाकामी से ध्यान हटाने के लिए नाटक किया गया'
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 500 और 1000 रुपये के नोटों को हटाने के केंद्र के फैसले को 'निर्मम और बिना सोच समझकर' लिया गया निर्णय बताया. ममता ने कहा कि इससे वित्तीय दिक्कतें होंगी. ममता ने इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की. ममता ने मोदी सरकार पर विदेश से काला धन वापस लाने में नाकामी से ध्यान हटाने के लिए नाटक करने का आरोप लगाया.

उन्होंने कई ट्वीट करके कहा कि इस कठोर फैसले को वापस लिया जाए. ममता ने कहा, मैं कालेधन, भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त हूं, लेकिन आम लोगों तथा छोटे कारोबारियों के बारे में गहराई से चितिंत हूं. वे सामान कैसे खरीदेंगे? यह वित्तीय अव्यवस्था और आपदा है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अमीरों से विदेश में जमा कालाधन वसूलने का वादा नहीं पूरा कर पाए, इसलिए इस नाकामी से ध्यान हटाने के लिए नाटक किया गया.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
500 नोट, 1000 नोट, नरेंद्र मोदी, 500 रुपये के नोट, रिजर्व बैंक, ममता बनर्जी, कालाधन, 500 Note, 1000 Note, Narendra Modi, Rs 500 Note, Rs 1000 Note, RBI, Black Money, Mamata Banerjee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com