Why are red post boxes in India: क्या आपने कभी सोचा है कि भारत में पोस्ट बॉक्स लाल रंग के होते हैं, जबकि अमेरिका में ज्यादातर मेल बॉक्स नीले रंग के दिखाई देते हैं. अलग-अलग देशों में पोस्ट बॉक्स के रंग केवल डिजाइन या सजावट के लिए नहीं चुने गए हैं, बल्कि इनके पीछे इतिहास, पहचान और सुरक्षा से जुड़ी खास वजहें हैं.
भारत में लाल रंग के Post Boxes क्यों
भारत में लाल रंग के पोस्ट बॉक्स ब्रिटिश शासन के समय से इस्तेमाल किए जा रहे हैं. ब्रिटेन में भी पुराने समय से पोस्ट बॉक्स लाल रंग के बनाए जाते थे और वही परंपरा भारत में भी अपनाई गई.
रसीले आमों का शहर: किस शहर को कहा जाता है Mango city of India
लाल रंग दूर से आसानी से दिखाई देता है. यही वजह है कि इसे डाक व्यवस्था के लिए सबसे उपयुक्त माना गया. गांव हो या शहर, लोग आसानी से पोस्ट बॉक्स पहचान सकें, इसलिए लाल रंग को चुना गया.
अमेरिका में नीले रंग के Mail Boxes क्यों
अमेरिका में शुरुआत में पोस्ट बॉक्स लाल और हरे रंग के होते थे. लेकिन 1909 में अमेरिकी सरकार ने लाल रंग के इस्तेमाल पर रोक लगा दी. इसकी बड़ी वजह थी कि लाल रंग के Mail Boxes को लोग Emergency Equipment या Fire Hydrants से भ्रमित कर सकते थे.
इसके बाद अमेरिका में पहले गहरे हरे रंग का उपयोग हुआ और बाद में 1955 के आसपास लाल, सफेद और नीले रंग का संयोजन अपनाया गया. फिर धीरे-धीरे USPS (United States Postal Service) ने Dark Blue Color को Standard बना दिया.
ट्रेन के पीछे क्यों बना होता है X का निशान, जानें इसका मतलब
दूसरे देशों में किस रंग के होते हैं Post Boxes
दुनिया के कई देशों में पोस्ट बॉक्स के अलग-अलग रंग देखने को मिलते हैं-
- भारत और ब्रिटेन- लाल
- अमेरिका- नीला
- चीन- हरा
- जापान- लाल
- सिंगापुर- सफेद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं