रक्षाबंधन के मौके पर भारतीय डाक विभाग ने भाई और बहनों को बड़ा झटका दिया है. भाई-बहन जो अपने प्रदेश से बाहर रह रहे हैं, उन्हें गिफ्ट और राखी भेजने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. भाई अपनी बहन के लिए तोहफा और बहन अपने भाई के लिए राखी भेजने के लिए पार्सल या स्पीड पोस्ट का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अब इसके लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे, क्योंकि भारतीय डाक ने पार्सल और स्टीड पोस्ट की दरें बढ़ा दी है.
पार्सल भेजने में कितना लगेगा शुल्क
पार्सल भेजने की दर के लिए वजन, आकार और दूरी और सेवा के प्रकार पर निर्भर करता है. वहीं अब 500 ग्राम वजन वाले पार्सल भेजने का शुल्क 30 से 40 रुपये बढ़ा दिया गया है. पहले 500 ग्राम पार्सल के लिए महज 42 रुपये शुल्क लिया जाता था. लेकिन अब 77 से 84 रुपये तक शुल्क देना होगा. राज्य के अंदर 77 रुपये और दूसरे राज्य में 84 रुपये का शुल्क देना होगा. वहीं शुल्क के अलावा GST अलग से देना होगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
स्पीड पोस्ट पर बढ़ा शुल्क
डाक विभाग ने स्पीड पोस्ट (Speed Post) की दरें भी महंगा हो गया है. पहले 20 ग्राम वजन वाले Speed Post के लिए 42 रुपये लिया जाता था. लेकिन अब इसमें 14 रुपये सीधे बोढ़ोतरी की गई है. अब 20 ग्राम के Speed Post के लिए 56 रुपये खर्च करने होंगे. जबकि वजन और दूरी बढ़ने पर शुल्क बढ़ता जाएगा.
डाक विभाग ने पार्सल और स्पीड पोस्ट की दरों में बढ़ोतरी को लेकर कहा है कि दरों में कई सालों से संशोधन नहीं किया गया था. नई व्यवस्था के तहत अब पार्सल का शुल्क केवल वजन नहीं बल्कि दूरी और क्षेत्र के आधार पर भी तय किया जाएगा. यानी अब एक समान वजन के अलग-अलग पार्सल अगर अलग-अलग जगहों पर भेजे जाएंगे तो शुल्क भी अलग-अलग होगा.
यह भी पढ़ेंः पटना और बेंगलूरु के बीच चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, चेन्नई को मिलेगा फायदा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं