विज्ञापन

पेड़ों का राजा कौन: किसे कहा जाता है King of trees

King of trees: धरती पर हजारों तरह के पेड़ पाए जाते हैं, लेकिन कुछ पेड़ अपनी विशालता, लंबी उम्र और खास महत्व के कारण दुनिया भर में अलग पहचान रखते हैं. इन्‍हीं में एक पेड़ ऐसा भी है, जिसे King of trees यानी पेड़ाें का राजा कहा जाता है.

पेड़ों का राजा कौन: किसे कहा जाता है King of trees

King of trees: धरती पर हजारों तरह के पेड़ पाए जाते हैं, लेकिन कुछ पेड़ अपनी विशालता, लंबी उम्र और खास महत्व के कारण दुनिया भर में अलग पहचान रखते हैं. इन्‍हीं में एक पेड़ ऐसा भी है, जिसे King of trees यानी पेड़ाें का राजा कहा जाता है. इस पेड़ की विशाल छाया, मजबूत जड़ें और सैकड़ों साल तक जीवित रहने की क्षमता इसे बाकी पेड़ों से अलग बनाती है. 

किसे कहा जाता है King of trees

King of trees कहा जाता है बरगद के पेड़ को. बरगद का वैज्ञानिक नाम Ficus benghalensis है. यह पेड़ अपनी दूर तक फैली शाखाओं और हवा में लटकती जड़ों के लिए प्रसिद्ध है. इसकी खास बात यह है कि इसकी शाखाओं से निकलने वाली जड़ें जमीन तक पहुंचकर नए तनों का रूप ले लेती हैं. इसी कारण एक ही बरगद का पेड़ कई पेड़ों के समूह जैसा दिखाई देता है.

Snake village of India: ऐसा गांव, जहां कोबरा आराम से घूमते हैं

कई पुराने बरगद इतने विशाल होते हैं कि उनकी छाया में सैकड़ों लोग एक साथ बैठ सकते हैं.   

King of Trees की उम्र 

बरगद का पेड़ सैकड़ों वर्षों तक जीवित रह सकता है. भारत में कई बरगद ऐसे हैं जो 200 से 500 साल पुराने बताए जाते हैं. इसकी मजबूती और विशाल आकार इसे शक्ति और स्थिरता का प्रतीक बनाते हैं. पुराने समय में गांवों में बरगद के नीचे पंचायतें और सामाजिक बैठकें हुआ करती थीं. 

Do You Know: क्यों डरने पर कांपने लगते हैं लोग?

पर्यावरण के लिए बरगद का महत्‍व 

पर्यावरण के लिए भी बरगद का महत्व बेहद खास है. यह पेड़ बड़ी मात्रा में ऑक्सीजन देता है और वातावरण को शुद्ध रखने में मदद करता है. इसकी घनी छाया गर्मी से राहत देती है. कई पक्षी, बंदर और छोटे जीव बरगद पर अपना बसेरा बनाते हैं.

इस तरह यह पेड़ जैव विविधता को भी सहारा देता है. मिट्टी के कटाव को रोकने में भी इसकी जड़ें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.   

जामुन को इंग्लिश में क्‍या कहते हैं, जवाब जानकर हिल जाएगा दिमाग

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com