Do You Know: अक्सर आपने देखा होगा कि जब कोई इंसान डरता है, तो उसका शरीर अलग तरीके से प्रतिक्रिया देता है, जिसमें से एक है प्रतिक्रिया है कांपना. डर लगने पर कांपना कोई नई बात नहीं है. बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक, किसी के भी शरीर में इस तरह की प्रतिक्रिया हो सकती है. ऐसे में लोगों के हाथ-पैर कांपने लगते हैं. लेकिन ऐसा क्यों होता है, जानें.
डर लगने पर शरीर में प्रतिक्रिया
कई शोधों में सामने आया है कि जब इंसान को खतरा महसूस होता है, तो उसके दिमाग का Amygdala हिस्सा सक्रिय हो जाता है. यह हिस्सा सक्रिय होते ही शरीर फाइट मोड में यानी खुद को बचाने की क्रिया में चला जाता है.
यही नहीं, डर लगने पर शरीर में Adrenaline हार्मोन तेजी से बढ़ता है. इसके बढ़ने से शरीर में कई तरह की प्रतिक्रिया हो सकती है जैसे दिल तेजी से धड़कना, सांस का तेज हो जाना या मांसपेशियां का तनाव में आ जाना. इसी तनाव की वजह से शरीर कांपने लगता है.
क्या आप जानते हैं Abibliophobia वर्ड का मतलब, किताबों से जुड़ा है
जब किसी व्यक्ति का शरीर कांपता है तो इसका मतलब है कि शरीर खुद को खतरे से निपटने के लिए तैयार कर रहा है. इससे शरीर में ऊर्जा तेजी से सक्रिय होती है.
बहुत ज्यादा डर जाने पर क्या होता है
बहुत ज्यादा डर जाने की स्थिति में मानसिक प्रतिक्रियाएं तेजी हो जाती हैं. ऐसे में लोगों को पसीना आना, चक्कर या घबराहट भी हो सकती है. कई लोग ऐसी स्थिति में बेसुध तक हो सकते हैं.
जामुन को इंग्लिश में क्या कहते हैं, जवाब जानकर हिल जाएगा दिमाग
जब डर लगे तो क्या करें
डर लगने पर कुछ काम कर सकते हैं. जैसे घबराएं नहीं बल्कि गहरी सांस लें. दिमाग को शांत रखने का प्रयास करें. इस समय अपनी सोच को सकारात्मक रखना चाहिए. खुद को शांत रखने की कोशिश करें और फिर निर्णय लें कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं