विज्ञापन

कंडोम को लेकर एशिया में तेजी से बढ़ी जागरूकता, जानें क्या है भारत का हाल

कंडोम को लेकर जागरूकता फैली है और यही कारण है कि इसका बाजार तेजी से बढ़ रहा है. एक रिपोर्ट के अनुमान के मुताबिक एशियाई कंडोम मार्केट में औसतन 3% सालाना ग्रोथ रेट देखी गई है. आने वाले दशक में यह बाजार और बढ़ा होने वाला है.

कंडोम को लेकर एशिया में तेजी से बढ़ी जागरूकता, जानें क्या है भारत का हाल
एक रिपोर्ट के अनुसार हर साल भारत में औसतन 33.07 करोड़ कंडोम खरीदे जाते हैं.

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 (2019-2021) के मुताबिक भारत में  कंडोम के इस्तेमाल को लेकर लोगों में जागरूकता काफी कम है. इस सर्वे में बताया गया था कि 10 में से एक से भी कम पुरुष कंडोम का इस्तेमाल करते हैं, वहीं अनचाही प्रेग्नेंसी से बचने के लिए करीब 10 में से चार महिलाएं नसबंदी कराती हैं. कंडोम के इस्तेमाल के मुकाबले महिलाओं में नसबंदी का चलन बढ़ता दिख रहा है. हालांकि एशियाई मार्केट में कंडोम की बिक्री में ग्रोथ देखी गई है. आइए जानते हैं कि एशिया के किस देश में सबसे ज्यादा कंडोम बिकते हैं और भारत का कौन सा स्थान है. 

क्या कहते हैं आंकड़े?

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के मुताबिक भारत में 9.5% पुरुष कंडोम का इस्तेमाल करते हैं. शहरी क्षेत्रों में यह आंकड़ा 13.6% और ग्रामीण क्षेत्रों में 7.6% है. वहीं महिला नसबंदी की बात करें तो 37.9% महिलाओं ने नसबंदी कराई है. ग्रामीण क्षेत्रों में 38.7% और शहरी क्षेत्रों में 36.3% महिलाओं ने नसबंदी करवाई. इस मामले में बिहार, गोवा और मध्य प्रदेश जैसे राज्य सबसे आगे रहे. हालांकि ये आंकड़ा कुछ साल पुराना है और अब आंकड़ों में थोड़ा बदलाव हो सकता है. इसमें ये भी बताया गया था कि कंडोम के कम इस्तेमाल की वजह गोपनीयता की कमी, कम यौन संतुष्टि का भ्रम और शराब का सेवन जैसी चीजे हैं.

एशिया में किस देश में बिकती है सबसे ज्यादा कंडोम

एक रिपोर्ट के अनुसार, कंडोम की बिक्री के मामले में एशिया में चीन सबसे आगे है. चीन करीब 5.8 अरब यूनिट्स के साथ एशिया का सबसे बड़ा उपभोक्ता है. जबकि भारत दूसरा और तुर्की तीसरे नंबर पर है.

हाल ही के सालों में लोगों के अंदर कंडोम को लेकर जागरूकता फैली है और यही कारण है कि इसका बाजार तेजी से बढ़ रहा है. एक रिपोर्ट के अनुमान के मुताबिक एशियाई कंडोम मार्केट में औसतन 3% सालाना ग्रोथ रेट देखी गई है. आने वाले दशक में यह बाजार और बढ़ा होने वाला है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com