विज्ञापन

जीतेंद्र के साथ काम करने वाले ही जान पाते थे उनकी ये आदत, एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी ने कपिल के शो पर किया खुलासा

कपिल शर्मा शो पर अक्सर सेलेब्स के बारे में नए नए खुलासे सुनने को मिलते हैं. जब मौसमी चटर्जी शो पर पहुंचीं तो उन्होंने जीतेंद्र के बारे में कुछ हैरान करने वाली बातें बताईं.

जीतेंद्र के साथ काम करने वाले ही जान पाते थे उनकी ये आदत, एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी ने कपिल के शो पर किया खुलासा
मौसमी चटर्जी ने की जीतेंद्र की तारीफ
Social Media
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा के सीनियर अभिनेता जीतेंद्र अपने दमदार अभिनय, मेहनत और भरपूर एनर्जी के लिए जाने जाते थे. उनसे जुड़े बातों को आज भी लोग बड़ी ही दिलचस्पी के साथ जानना चाहते हैं. इस कड़ी में वरिष्ठ अभिनेत्री मौसमी चटर्जी ने जीतेंद्र को लेकर कई किस्से साझा किए. उन्होंने बताया कि जीतेंद्र अपने काम को लेकर इतने अनुशासित थे कि शूटिंग शुरू होने से एक घंटा पहले ही पूरी तरह तैयार हो जाया करते थे. दरअसल, मौसमी चटर्जी और रीना रॉय लोकप्रिय शो 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंची थीं. इस दौरान मौसमी चटर्जी ने पुराने दिनों को याद करते हुए जीतेंद्र के साथ काम करने के अपने अनुभव साझा किए. अभिनेत्री ने कहा, ''जीतेंद्र बेहद मेहनती कलाकार थे और निर्माता-निर्देशकों के पसंदीदा कलाकारों में गिने जाते थे.''

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ''जीतेंद्र 'प्रोड्यूसर के आदमी' थे, क्योंकि वह कभी भी अपने काम में लापरवाही नहीं करते थे.'' मौसमी ने बताया, ''अगर शूटिंग की पारी सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होनी होती थी, तो जीतेंद्र सुबह साढ़े आठ बजे तक पूरी तरह तैयार होकर सेट पर पहुंच जाते थे. वह बाकी कलाकारों और टीम के लोगों को भी समय पर तैयार होने के लिए कहते थे. वह बार-बार सभी से कहते थे कि जल्दी तैयार हो जाओ ताकि शूटिंग समय पर शुरू हो सके.''

Latest and Breaking News on NDTV

वहीं रीना रॉय ने भी जीतेंद्र की इस आदत की तारीफ की. रीना रॉय ने कहा, ''जब पूरी टीम किसी दूसरी जगह बाहर शूटिंग के लिए जाती थी, तब भी जीतेंद्र सबसे पहले तैयार रहते थे. वह होटल के रिसेप्शन से फोन करके बाकी कलाकारों को उठाते और कहते कि आउटडोर शूटिंग के लिए निकलना है, इसलिए जल्दी रेडी हो जाओ.''

यह भी पढ़ें: एटली और प्रिया ने मियू रखा लाडली बेटी का नाम, जानें क्या है इसका मतलब, बड़े बेटे के नाम से भी है कनेक्शन

मौसमी चटर्जी ने आगे कहा, ''जीतेंद्र इतने लंबे समय तक फिल्म इंडस्ट्री में इसलिए टिक पाए, क्योंकि उनमें मेहनत और समय की पाबंदी दोनों थीं. उस दौर में हर अभिनेता ऐसा नहीं था. कुछ कलाकार अपनी मर्जी से बहुत देर से सेट पर पहुंचते थे, जिससे शूटिंग में देरी होती थी.''

यह भी पढ़ें: Mahabharat Sanjay: महाभारत में कौन था संजय? एक्टिंग करियर के लिए छोड़ी सरकारी नौकरी, अब ग्लमैर से दूर जी रहा ऐसी जिंदगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jeetendra, Jeetendra Movies, Jeetendra Trivia, Jeetendra Wife, Jeetendra Son, Moushumi Chatterjee, Moushumi Chatterjee Instagram, Moushumi Chatterjee Movies, Moushumi Chatterjee Tiriva, Moushumi Chatterjee Lesser Known Facts, Moushumi Chatterjee Jeetendra Movies, Jeetendra Habit, Jeetendra Weird Habit, Jeetendra Punctual
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com