विज्ञापन

ऐसा देश, जहां नहीं है एक भी यूनिवर्सिटी, 12वीं के बाद क्‍या करते हैं छात्र

एक देश ऐसा भी है, जहां यूनिवर्सिटी नहीं है. यह सुनकर हैरानी जरूर होती है, लेकिन यह सच है. अब ऐसे देश में रहने वाले उन छात्रों का क्‍या होता है, जो 12वीं पास कर लेते हैं, जानें हर बात. 

ऐसा देश, जहां नहीं है एक भी यूनिवर्सिटी, 12वीं के बाद क्‍या करते हैं छात्र

12वीं के बाद छात्रों का सपना होता है कि वे कॉलेज जाएं, हायर एजुकेशन हासिल करें और सुनहरा करियर बनाएं. इसके लिए वे देश या विदेश की यूनिवर्सिटीजमें दाखिला लेते हैं. लेकिन एक देश ऐसा भी है, जहां यूनिवर्सिटी नहीं है. यह सुनकर हैरानी जरूर होती है, लेकिन यह सच है. अब ऐसे देश में रहने वाले उन छात्रों का क्‍या होता है, जो 12वीं पास कर लेते हैं, जानें हर बात. 

इस देश में नहीं है यूनिवर्सिटी

वेटिकन सिटी में एक भी यूनिवर्सिटी नहीं है. इसे दुनिया का सबसे छोटा देश माना जाता है. यह देश इटली की राजधानी रोम के अंदर है. यहां की आबादी बहुत कम है और ज्यादातर लोग चर्च से जुड़े कार्यों में लगे होते हैं. 

वेटिकन सिटी में धार्मिक शिक्षा से जुड़े संस्थान तो मौजूद हैं, लेकिन यहां सामान्य डिग्री देने वाली कोई यूनिवर्सिटी नहीं है. यही कारण है कि यहां के छात्र हायर एजुकेशन के लिए इटली या यूरोप के दूसरे देशों में जाते हैं. 

क्‍या 12वीं में कम नंबर हों तो भी विदेश जाकर पढ़ सकते हैं?

12वीं के बाद क्या करते हैं छात्र

12वीं की पढ़ाई करने के बाद आमतौर पर छात्रों के पास तीन रास्ते होते हैं- 

विदेश जाकर पढ़ाई

अधिकांश छात्र विदेश की यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेते हैं. इसके लिए सरकार कई बार स्कॉलरशिप भी देती है. 

ऑनलाइन एजुकेशन

इंटरनेट की मदद से दुनिया की बड़ी यूनिवर्सिटीज ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध कराती हैं. छात्र घर बैठे डिग्री और स्किल हासिल कर सकते हैं. 

स्किल बेस्ड कोर्स

कुछ छात्र नौकरी या बिजनेस के लिए स्किल ट्रेनिंग लेते हैं. इसमें टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट और तकनीकी शिक्षा शामिल होती है. 

गलतफहमी करें दूर, BSc के बाद भी कर सकते हैं ये कोर्स, मिलती है हाई सैलरी वाली Job

क्यों नहीं है एक भी यूनिवर्सिटी

यहां की आबादी बहुत कम है. इसलिए वहां यूनिवर्सिटी बनाना आर्थिक रूप से आसान नहीं माना जाता. हालांकि शिक्षा की कमी नहीं है, क्योंकि छात्र विदेश जाकर अपनी पढ़ाई पूरी कर लेते हैं. 

लेखक के बारे में
img
Arti Mishra
Freelancer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Country Where There Is Not A Single University, Education Facts, Weird Facts, Weird Facts Hindi, University Fatcs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com