विज्ञापन

इजरायल में कितनी है हिंदू और मुस्लिम आबादी? ताकतवर देश में रहते हैं महज इतने लाख लोग

इजरायल की आबादी काफी कम है, लेकिन यह दुनिया के ताकतवर देशों में आता है. मुस्लिम देशों से घिरे इस देश में सबसे ज्यादा यहूदी लोग रहते हैं. इसे दुनियाभर के यहूदियों की मातृभूमि भी कहा जाता है. यहां मुस्लिम और हिंदू लोग भी रहते हैं.

इजरायल में कितनी है हिंदू और मुस्लिम आबादी? ताकतवर देश में रहते हैं महज इतने लाख लोग
इजरायल में हिंदू आबादी

Israel Religion Demographics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों इजराइल के दौरे पर हैं. दुनिया के सबसे हाईटेक देशों में आने वाला इजराइल ताकतवर सेना, हाईटेक टेक्नोलॉजी को लेकर अक्सर चर्चा में रहता है. मुस्लिम देशों से घिरे मिडिल ईस्ट के इस देश में वैसे तो यहूदियों की संख्या सबसे ज्यादा है, लेकिन अन्य धर्मों के लोग भी रहते हैं. यहां की पॉपुलेशन महज कुछ करोड़ ही है. ऐसे में आइए जानते हैं इस पावरफुल देश में कितने लोग रहते हैं और यहां हिंदू और मुस्लिम आबादी कितनी है.

इजरायल में कितने लोग रहते हैं

2023-2024 के अनुमान के मुताबिक, इजरायल की कुल पॉपुलेशन 97 से 98 लाख है. यानी यहां करीब 1 करोड़ लोग रहते हैं. दुनिया के कई बड़े देशों के मुकाबले यह संख्या कम है, लेकिन टेक्नोलॉजी, डिफेंस और इकोनॉमी के मामले में यह देश काफी आगे और ताकतवर है. इजरायल में सबसे बड़ा धर्म यहूदी धर्म है. यहां करीब 73 से 74 प्रतिशत आबादी यहूदी ही हैं. इजरायल को दुनियाभर के यहूदियों की मातृभूमि माना जाता है.

इजरायल में मुस्लिम आबादी कितनी है

इजरायल में मुस्लिम समुदाय सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समूह है. यहां करीब 17 से 21 लाख मुस्लिम रहते हैं यानी कुल आबादी का लगभग 18 से 21 प्रतिशत हिस्सा मुस्लिम है. ये लोग मुख्य रूप से अरब मूल के हैं और देश के अलग-अलग शहरों और कस्बों में रहते हैं. राजनीति और समाज में उनकी मौजूदगी भी दिखती है.

इजरायल में हिंदू आबादी कितनी है

इजरायल में हिंदुओं की संख्या बहुत कम है. अनुमान के मुताबिक, यहां महज 10,000 से 15,000 हिंदू ही रहते हैं, जो कुल आबादी का सिर्फ 0.1 प्रतिशत हैं. यहां रहने वाले ज्यादातर हिंदू भारत से गए लोग हैं. ये लोग आईटी प्रोफेशनल, केयर वर्कर, स्टूडेंट्स या दूसरे प्रोफेशनल्स हैं.

केरल से लेकर उत्तराखंड और ओडिशा तक, अब तक बदले जा चुके हैं इन राज्यों के नाम; ये थी वजह

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Israel Population, Israel Muslim Population, Israel Hindu Population, Israel Religion Demographics, PM Modi Israel Visit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com