भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाले सबसे लोकप्रिय मसालों में से एक हरी इलायची है. इसकी खुशबू और स्वाद भोजन को खास बना देते हैं. चाय से लेकर मिठाइयों और विभिन्न व्यंजनों तक, इलायची का उपयोग किया जाता है. लेकिन बहुत से लोग यह जानना चाहते हैं कि इलायची को अंग्रेजी में क्या कहते हैं.
इलायची को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?
इलायची को अंग्रेजी में Cardamom (कार्डमम) कहा जाता है. यह एक सुगंधित मसाला है जो अदरक परिवार (Ginger Family) से संबंधित है. इलायची का वैज्ञानिक नाम Elettaria cardamomum है.
अपनी सुगंध, स्वाद और औषधीय गुणों के कारण इलायची को दुनिया भर में पसंद किया जाता है. यही वजह है कि इसे Queen of Spices यानी मसालों की रानी भी कहा जाता है.
क्या आप जानते हैं- पूजा का कपूर कैसे बनता है?
इलायची के प्रकार
मुख्य रूप से इलायची दो प्रकार की होती है-
हरी इलायची (Green Cardamom)
हरी इलायची सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली इलायची है. इसका रंग हरा होता है और इसकी सुगंध काफी तेज और मीठी होती है. इसका उपयोग चाय बनाने में, मिठाइयों में, खीर, हलवा और लड्डू बनाने में व मसाला मिश्रणों में किया जाता है.
काली इलायची (Black Cardamom)
काली इलायची आकार में बड़ी होती है और इसका स्वाद हल्का धुएं जैसा होता है. इसका उपयोग बिरयानी, दाल, सब्जियों व मसालेदार व्यंजनों को बनाने में किया जाता है.
दोनों ही तरह की इलायची में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट आदि. ये तत्व शरीर को स्वस्थ रखने और कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं.
रसीले आमों का शहर: किस शहर को कहा जाता है Mango city of India
दुनिया में इलायची का उत्पादन
भारत, ग्वाटेमाला और श्रीलंका इलायची के प्रमुख उत्पादक देशों में शामिल हैं. भारत के केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु राज्यों में बड़े पैमाने पर इलायची की खेती की जाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं