Engineering Program : सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी-कोलकाता ने अपना बीटेक (BTech) प्रोग्राम लॉन्च कर दिया है. इस प्रोग्राम के पहले बैच की क्लास 240 स्टूडेंट्स के साथ शुरू हो गई हैं. आइए जानते हैं बीटेक प्रोग्राम के लिए कौन-कौन से कोर्स शामिल किए हैं. यूनिवर्सिटी के जेवियर स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (XSET) ने 4 अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम शुरू किए हैं. इसमें कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (AI और मशीन लर्निंग), इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग शामिल है.
कहां चल रही है क्लास
यूनिवर्सिटी के अनुसार, कोर्स में नई टेक्नोलॉजी, खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग पर जोर दिया गया है. जबकि क्लास यूनिवर्सिटी के मेन कैंपस एक्शन एरिया III, न्यू टाउन में चल रही हैं. यूनिवर्सिटी ने अपने एंट्रेंस एग्जाम के जरिए एडमिशन लिए, जिसमें पहले बैच के लिए 240 स्टूडेंट्स चुने गए.
फादर फेलिक्स राज और IIT-खड़गपुर के डायरेक्टर सुमन चक्रवर्ती ने स्टूडेंट्स को एड्रेस करते हुए कहा कि मशीन इंटेलिजेंस की तेज तरक्की इंसानी वैल्यूज के बचाव के साथ-साथ होनी चाहिए.
यह भी पढ़ें- JNU UG 2026 First Merit List Out: BA और BSc एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट जारी, jnuee.jnu.ac.in पर ऐसे करें चेक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं