- नजदीकी मुकाबले में यू-मुम्बा को 37-35 से हराया
- फाइनल में बंगाल वॉरियर्स का सामना दबंग दिल्ली से
- फाइनल शनिवार को इसी स्टेडियम में खेला जाएगा
अंतिम मिनटों में अपने शानदार खेल के दम पर बंगाल वॉरियर्स ने प्रो कबड्डी लीग (pro kabaddi 2019) के सातवें सीजन में बुधवार को यहां ट्रांसस्टेडिया स्थित ईका एरेना स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में पूर्व विजेता यू-मुम्बा को रोमांचक मुकाबले में 37-35 से हराकर पहली बार फाइनल में प्रवेश कर लिया. फाइनल में बंगाल वॉरियर्स का सामना दबंग दिल्ली के साथ होगा. दबंग दिल्ली ने पहले सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन बेंगलुरु बुल्स को 44-38 से हराकर पहली बार फाइनल में प्रवेश किया है. फाइनल शनिवार को इसी स्टेडियम में खेला जाएगा. फाइनल दो ऐसी टीमों के बीच होगा जो पहली बार फाइनल में पहुंची हैं। इस लिहाज से पीकेएल को इस बार नया चैंपियन मिलना तय है.
#KOLvMUM went down to the wire, but #AamarWarriors showed nerves of steel to seal their spot in the #VIVOProKabaddi Final!
— ProKabaddi (@ProKabaddi) October 16, 2019
: October 19, 7 PM
Star Sports and Hotstar#IsseToughKuchNahi #WorldsToughestWeek #VIVOProKabaddiPlayoffs pic.twitter.com/U9d4meABUe
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दूसरे सेमीफाइनल में दोनों टीमें पहले पांच मिनट तक 3-3 से बराबरी पर थीं. इसके बाद अगले 10 मिनट में अपने कप्तान मनिंदर सिंह के बिना खेल रही बंगाल ने चार अंकों की बढ़त बना स्कोर 14-10 कर लिया. बंगाल ने यहां से अपनी बढ़त को कायम रखते हुए 18-12 के स्कोर के साथ पहले हाफ की समाप्ति की.
यह भी पढ़े: कुछ ऐसे भारतीय जूनियर टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बनाई फाइनल में जगह
दूसरे हाफ में 10वें मिनट में बंगाल वॉरियर्स ने मुम्बा को आलआउट करके 30-20 की बढ़त बना ली. अगले पांच मिनट तक भी बंगाल की टीम आठ अंकों से आगे थी और उसका स्कोर 33-25 था. लेकिन इसी बीच अजिंक्य कापरे ने शानदार रेड के जरिए बंगाल वारियर्स के चार खिलाड़ियों को आल आउट कर चार अंक हासिल कर लिए. इससे मुम्बा का स्कोर 29-33 हो गया. मुम्बा ने फिर तुरंत ही बंगाल को आल आउट कर दिया और स्कोर को 33-35 तक पहुंचा दिया.
#KOLvMUM went down to the wire, but #AamarWarriors showed nerves of steel to seal their spot in the #VIVOProKabaddi Final!
— ProKabaddi (@ProKabaddi) October 16, 2019
October 19, 7 PM
Star Sports and Hotstar#IsseToughKuchNahi #WorldsToughestWeek #VIVOProKabaddiPlayoffs pic.twitter.com/U9d4meABUe
यह भी पढ़े: कुछ ऐसे Saina Nehwal डेनमार्क ओपन के पहले राउंड में हार गईं
मैच समाप्त समाप्त होने में अब दो मिनट का ही समय बचा था और बंगाल की टीम के पास दो अंकों की बढ़त थी, लेकिन मुम्बा ने इसी बीच लगातार दो अंक लेकर 35-35 से बराबरी कर ली. अंतिम मिनट में बंगाल के पास एक अंक की बढ़त थी और उसने अर्जुन देशवाल को टैकल करके एक अंक और हासिल कर लिया तथा 37-35 से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया.
VIDEO: कुछ दिन पहले एनडीटीवी ने पीवी सिंधु से बात की थी.
विजेता बंगाल के लिए सुकेश हेगडे ने आठ और मोहम्मद नबी बक्श ने पांच अंक लिए. मुम्बा के लिए अभिषेक सिंह ने सुपर-10 लगाते हुए 11 अंक लिए। वहीं, संदीप नरवाल को पांच अंक मिले.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं