विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2026

झारखंड के हजारीबाग में सरस्वती विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच झड़प, पत्थरबाजी में कई घायल

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. दोनों पक्षों के लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है.

झारखंड के हजारीबाग में सरस्वती विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच झड़प, पत्थरबाजी में कई घायल
  • झारखंड के हजारीबाग जिले के केरेडारी में सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच झड़प हुई
  • झड़प के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की जिससे कई लोग घायल हो गए
  • घटना के बाद पूरे क्षेत्र को पुलिस ने छावनी में बदलकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया
रांची:

झारखंड के हजारीबाग जिले के केरेडारी में शनिवार शाम सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच झड़प हो गई. इस घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

जानकारी के अनुसार झड़प के दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. दोनों पक्षों के लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saraswati Immersion Procession, Hazaribagh Jharkhand, Clashes Between Two Groups In Hazaribagh, Stone Pelting In Hazaribagh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com