विज्ञापन
This Article is From Nov 09, 2017

मुस्लिम योग टीचर ने बाबा रामदेव के साथ शेयर किया मंच, मिली जान से मारने की धमकी

योग सिखाने वाली मुस्लिम युवती बाबा रामदेव के साथ मंच शेयर करने के बाद काफी मुश्किलों में है.

मुस्लिम योग टीचर ने बाबा रामदेव के साथ शेयर किया मंच, मिली जान से मारने की धमकी
प्रतीकात्मक तस्वीर
रांची: योग सिखाने वाली मुस्लिम युवती बाबा रामदेव के साथ मंच शेयर करने के बाद काफी मुश्किलों में है. बाबा के साथ योग दिवस पर मंच में एक साथ योग करने से मशहूर हुईं राफिया नाज को इनदिनों को जान से मारने की धमकी मिल रही हैं. इतना ही नहीं, कुछ मुस्लिम लोगों द्वारा उनके खिलाफ मौखिक फतवा भी जारी किया गया है. धमकियों के मद्देनजर झारखंड पुलिस ने राफिया को दो अंगरक्षक दिए हैं. 

यह भी पढ़ें: मुस्लिम युवक की कथित तौर पर हिन्दू महिला के साथ होटल में पकड़े जाने पर पिटाई

योग गुरु रामदेव के साथ तस्वीर वायरल होने के बाद चर्चा में आईं योग टीचर राफिया नाज के खिलाफ कुछ मुस्लिम युवकों ने मौखिक फ़तवा जारी किया. हालात तो यह है कि राफिया को जान से मारने की धमकी देने के साथ उसके फेसबुक पर भी धमकियां दी जा रही है. नाजिया को राज्य की बीजेपी सरकार ने उन्हें दो अंगरक्षक दिए हैं. योगाभ्यास जारी रखने पर उन्हें बुरा नतीजा भुगतने के लिए तैयार रहने तक की बात कही है.

पढ़ें: पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ की पेंटिंग बनाई तो मुस्लिम महिला को मार-पीटकर घर से निकाला

राफिया को झारखंड पुलिस से मिले बॉडीगार्ड में एक महिला और एक पुलिस हैं। उसे मिल रही धमकियों से उसके माता-पिता डरे हुए हैं. इतना ही नहीं बुधवार को राफिया के घर पर रुक-रुक कर पथराव भी हुए. राफिया के मुताबिक घर से निकलने पर कुछ लोग उसे योग छोड़ने की बात कर रहे हैं. राफिया इनदिनों काफी तनाव में हैं.

VIDEO: इस वजह से मुस्लिम युवक की हुई पिटाई
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baba Ramdev, Muslim Yoga Teacher
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com