विज्ञापन
This Article is From May 04, 2018

झारखंड के चतरा में गैंगरेप के बाद नाबालिग को जिंदा जलाया

अपनी दबंगई के नशे में चूर वहशी दरिंदों ने एक नाबालिग को गैंगरेप के बाद जिंदा जला दिया. वो चीखती रही, रहम की विनती करती रही, लेकिन हैवान बन चुके दबंगों का कलेजा नहीं पसीजा.

झारखंड के चतरा में गैंगरेप के बाद नाबालिग को जिंदा जलाया
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
  • पंचायत के फैसले से नाराज दबंगों ने दिया घटना को अंजाम
  • आरोपियों ने पीड़िता के परिवार वालों को भी बेरहमी से पीटा
  • आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लागतार छापेमारी जारी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रांची: झारखंड के चतरा जिले में अपराध बढ़ते जा रहे हैं. इसी बीच जिले के ईटखोरी थाना क्षेत्र के राजा तेंदुआ गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां वहशी दरिंदों ने एक नाबालिग को गैंगरेप के बाद जिंदा जला दिया. वह चीखती रही, रहम की विनती करती रही, लेकिन हैवान बन चुके दबंगों का कलेजा नहीं पसीजा. लड़की को आग के हवाले करने पर भी जब उनका कलेजा ठंडा नहीं पड़ा तो उसके परिजनों की भी बेरहमी से पिटाई की जिससे वे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

जानकारी के अनुसार गांव के की एक नाबालिग लड़की अपने चाचा की शादी मे मशगूल थी. इसी दौरान उस पर गांव के ही चंद वहशी दरिंदों की नजर पड़ी. चार दबंग उस मासूम बच्ची को जबरन उठाकर ले गए और उसके साथ कथित रूप से गैंगरेप किया. इसके विरोध में जब पंचायत बुलाई गई तो खुद को अपमानित महसूस करते हुए उन दबंगों ने घर में घुसकर दिनदहाड़े पीड़ित की जलाकर निर्ममता से हत्या कर दी. इतने से भी जब दिल नहीं भरा तो दबंगों ने पीड़ि‍त के पिता और मां की निर्ममता से पिटाई कर दी. घटना की सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस ने युवती का अधजला शव बरामद कर लिया है.

यह भी पढ़ें : कठुआ गैंग रेप : आरोपियों ने खुद को बताया बेगुनाह, मामला सीबीआई को सौंपने की मांग

पीड़ित परिवार के अनुसार गांव के धनू भुइयां ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लड़की के साथ गैंगरेप किया. इसी मामले को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों के सहयोग से गांव में पंचायत बुलाई गई. इस पंचायत में मुखिया तिलेश्वरी देवी व पंचायत समिति सदस्य रंजय रजक समेत ग्रामीण मौजूद थे. पंचायत ने आरोपों को सही मानते हुए आरोपी को पीड़ित परिवार को पचास हजार रुपए हर्जाना व 100 बार उठक-बैठक करने की सजा सुनाई. इसके बाद खुद को अपमानित महसूस करते हुए आरोपियों ने पहले तो पंचायत का निर्णय मानने से इनकार कर दिया और बाद में अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ि‍त के घर में घुसकर उसे जलाकर मौत के घाट उतार दिया और परिजनों की जमकर पिटाई की.

VIDEO : झारखंड : नाबालिग से गैंगरेप कर जिंदा जलाया​
वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. इधर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा. डीएसपी मुख्यालय पीताम्बर सिंह खैरवार ने बताया कि घटना के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है. जल्द ही घटना का सच सामने आ जाएगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com