विज्ञापन

चतरा का चांदनी होटल बना देह व्यापार का अड्डा, WhatsApp पर आती थी तस्वीरें, कैसे हुआ खुलासा?

Jharkhand News: झारखंड के चतरा शहर में देह व्यापार का बड़ा रैकेट पकड़ा गया है. पुलिस ने मामले में 1 महिला और चार लड़कियों समेत कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. बताया व्हाट्सप्प के जरिए यह नेटवर्क चलाया जा रहा था.

चतरा का चांदनी होटल बना देह व्यापार का अड्डा, WhatsApp पर आती थी तस्वीरें, कैसे हुआ खुलासा?
चतरा में देह व्यापार का खुलासा
चतरा:

झारखंड के चतरा में पुलिस ने पूर्व पार्षद के चांदनी होटल में चल रहे एक बड़े देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है. यह शहर का रिहायशी इलाका है, जहां होटल की आड़ में लंबे समय से देह व्यापार चल रहा था. ऐसे में पुलिस ने पुख्ता जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई की है. जहां मामले में मास्टरमाइंड महिला जो होटल की संचालिका भी थी उसे गिरफ्तार किया गया है. जबकि 4 लड़कियों और 7 युवकों समेत कुल 12 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. चतरा पुलिस ने इस मामले में कई अहम खुलासे भी किए हैं. बताया जा रहा है कि पुलिस को इस मामले में पुख्ता जानकारी मिली थी. 

बिहार से बुलवाई जाती थी लड़कियां

चतरा के SDOP सन्नी वर्धन ने बताया कि चांदनी होटल से सात युवक और पांच युवती समेत बारह को गिरफ्तार किया गया है. यहां ग्राहकों को पहले व्हाट्सप्प पर लड़कियों की तस्वीर भेज दी जाती थी, फिर ग्राहकों की पसंद के हिसाब से बिहार से लड़कियां बुलाई जाती थी. इस तरह से यह पूरा नेटवर्क चल रहा था. गौरतलब है की चांदनी होटल पूर्व वार्ड पार्षद बाजो साव का है, जो शहर के बीचो-बीच इलाके में है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते एक्शन लिया. ऐसे में यह कार्रवाई अहम मानी जा रही है. पुलिस ने मौके से 10 मोबाइल, चार कमरों से आपत्तिजनक सामान, एक बाइक, स्कूटी को भी जब्त किया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस को जांच में पता चला है कि इस धंधे को संचालित करने के लिए आधुनिक तरीकों का इस्तेमाल किया जा रहा था. गिरोह के सदस्य WhatsApp पर युवतियों की तस्वीरें भेजकर ग्राहकों से संपर्क साधते थे. पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ भी की है, जिसमें कुछ अहम जानकारियां पुलिस के हाथ लगी हैं. 

पुलिस इस बात की गहराई से पड़ताल कर रही है कि यह नेटवर्क कब से सक्रिय था और इसमें बाहरी राज्यों या अन्य सफेदपोश लोगों की क्या भूमिका है. इस बड़ी कार्रवाई के हड़कंप मचा हुआ है. एसपी अनिमेष नैथानी ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि शहर में किसी भी प्रकार की अनैतिक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

चतरा से सूर्यकांत कमल का इनपुट
 

ये भी पढ़ेंः चोरी के शक में दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या, शव जमीन में गाड़े; पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand News, Chatra, Chatra District, Chatra News Jharkhand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com