विज्ञापन

वासेपुर का डॉन; कौन है प्रिंस खान जो विदेश से चलाता है अपराध का सिंडिकेट, धनबाद पुलिस करीबी से उगलवाएगी राज

प्रिंस खान के करीबी किशन खान उर्फ तसलीम खान को धर दबोचा है.बरवाअड्डा थाने के कांड 297/2025 और 11/2026 का मुख्य आरोपी लंबे समय से पुलिस और ATS के रडार पर था. पिछले दिनों ATS की टीम उसके कुर्मीडीह स्थित घर पर दबिश दे चुकी थी,लेकिन चालाकी से चकमा देकर फरार हो गया था.

वासेपुर का डॉन; कौन है प्रिंस खान जो विदेश से चलाता है अपराध का सिंडिकेट, धनबाद पुलिस करीबी से उगलवाएगी राज
  • झारखंड के वासेपुर के डॉन प्रिंस खान पर धनबाद पुलिस ने अपराध की दुनिया खत्म करने का अभियान शुरू किया है
  • किशन खान उर्फ तसलीम खान को रांची से गिरफ्तार किया गया जो प्रिंस खान का करीबी और अहम लिंक है
  • किशन ने रंगदारी वसूली के लिए झारखंड, बिहार और यूपी के व्यापारियों के मोबाइल नंबर प्रिंस को दिए थे
धनबाद:

काली जिंदगी काले काम एक नाम वो भी बदनाम... झारखंड में वासेपुर के डॉन के नाम से मशहूर प्रिंस खान पर ये लाइन बिल्कुल सटीक बैठती है. धनबाद पुलिस अब उसके अपराध की दुनिया को खत्म करने में जुट गई है. प्रिंस खान के करीबी किशन खान उर्फ तसलीम खान को धर दबोचा है.बरवाअड्डा थाने के कांड 297/2025 और 11/2026 का मुख्य आरोपी लंबे समय से पुलिस और ATS के रडार पर था. पिछले दिनों ATS की टीम उसके कुर्मीडीह स्थित घर पर दबिश दे चुकी थी,लेकिन चालाकी से चकमा देकर फरार हो गया था. धनबाद पुलिस को मिली इस खास कामयाबी के बाद प्रिंस कान के बारे में जानना जरूरी हो जाता है. 

कौन है प्रिंस खान?

वासेपुर का कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान अपराध की दुनिया का 'डॉन' है,जिसका नाम हत्याओं,फायरिंग और रंगदारी के मामलों से जुड़ा है. 2021 से दुबई फरार यह बदमाश विदेश से ही अपने साम्राज्य को चला रहा है. इस समय वह दुबई में छिपा है. इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया.उसके कई साथियों को लगातार पुलिस दबिश दे गिरफ्तार कर चुकी है और अब उसके सबसे करीबी किशन खान रांची से गिरफ्तार हुआ है.  बहरहाल प्रिंस का गिरोह अभी भी सक्रिय है हालांकि धनबाद SSP प्रभात कुमार ने तेज मुहिम से पिछले एक साल में प्रिंस के 2 दर्जन गुर्गे जेल के सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं,ATS अब किशन से प्रिंस के बारे में पूछताछ कर सकती है.

अब धनबाद पुलिस की धमाकेदार कामयाबी

सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित स्पेशल छापामारी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रांची में छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया और बरवाअड्डा थाने लाया गया. पूछताछ में किशन ने दोनों मामलों में अपनी संलिप्तता कबूल ली है.

किशन प्रिंस खान गैंग का अहम लिंक निकला है. वह झारखंड,बिहार और यूपी के व्यापारियों के मोबाइल नंबर प्रिंस को सौंपता,जिससे रंगदारी वसूली आसान हो जाती.अपराधियों को आश्रय देना,पैसे लाना और कमाई को जमीन-धंधों में निवेश करवाना,यह सब उसके जिम्मे था.झारखंड-बिहार का कुख्यात गौ तस्कर भी रहा यह बदमाश.उसके खिलाफ बरवाअड्डा थाने में कई गंभीर केस दर्ज हैं.

पुलिस ने उसके कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया है.किशन की निशानदेही पर गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश तेज हो गई है. एसपी ने चेतावनी दी है कि अपराधियों के खिलाफ उनकी ये मुहिम जारी रहेगी.अब ATS भी इस कुख्यात अपराधी से प्रिंस खान के बारे पूछताछ कर सकती है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhanbad News, Jharkhand News, Dhanbad Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com