विज्ञापन

Jharkhand: डैम में बुआ को डूबता देख बचाने कूदा भतीजा, तेज बहाव में डूबने से दोनों की दर्दनाक मौत

Jharkhand News: झारखंड के गढ़वा जिले में गुरुवार को हड़वडिया डैम के तेज पानी के बहाव में बुआ को बचाने के लिए भतीजे ने छलांग लगा दी. जिसमें दो नाबालिगों की मौत हो गई.

Jharkhand: डैम में बुआ को डूबता देख बचाने कूदा भतीजा, तेज बहाव में डूबने से दोनों की दर्दनाक मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर

Jharkhand news:  झारखंड के गढ़वा जिले में गुरुवार को  दिल झकझोड़ने वाली खबर सामने आई है. घटना  मेराल थाना क्षेत्र अंतर्गत गोवरदाहा गांव स्थित हड़वडिया डैम की है , जहां पानी में डूबने से  दो नाबालिगों की मौत हो गई. दोनों रिश्ते में बुआ-भतीजे लगते थे. इस हादसे के बाद से परिवार में मातम पसर गया है.

बुआ को पानी में डूबता देख बचाने के लिए भतीजे ने लगाई थी छलांग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोवरदाहा गांव निवासी अजीमुद्दीन खान की बेटी जैनाब खातून( 13) अचानक डैम के गहरे पानी में डूबने लगी. यह देख पास ही मौजूद उसका भतीजा सोहेल खान(16 ) उसे बचाने के लिए पानी में कूद गया.  डैम में पानी की गहराई अधिक होने और तेज बहाव के कारण दोनों ही गहरे पानी और उसके तेज बहाव में  खुद को बचा नहीं पाए और डूब गए.

स्थानीय गोताखोरों की मदद से चलाया  रेस्क्यू मिशन

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ डैम के पास जमा हो गई. स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू की गई. मामले की जानकारी पाकर मेराल अंचल अधिकारी (सीओ) यशवंत नायक और थाना प्रभारी विष्णुकांत भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. जहां उनकी निगरानी में दो घंटे तक रेस्क्यू मिशन चलाया.

गोताखोरों ने दोनों के शवों को पानी से निकाला बाहर

करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोनों के शवों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. हादसे की खबर मिलते ही झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, झामुमो जिलाध्यक्ष शंभू राम और स्थानीय मुखिया प्रतिमा देवी घटनास्थल पर पहुंचे.

 पीड़ित परिवार को मुआवजे दिलाने की कही बात

पूर्व मंत्री ने शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सरकारी सहायता का आश्वासन दिया.  मुखिया प्रतिमा देवी ने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के तहत पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा.

अतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंपे

फिलहाल  पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेते हुए कागजी कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया, जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम: GRINDR ऐप पर दोस्ती...फिर अपहरण और लूट, गैंग ने रचा खौफनाक प्लान; 4 गिरफ्तार

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
आईएएनएस
News agency
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand News, Jharkhand, Garhwa News, Jharkhand Dam Accident, Garhwa Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com