विज्ञापन

झारखंड के चतरा में वज्रपात का कहर, दो सगी बहनों सहित तीन महिलाओं की मौत

झारखंड के चतरा जिले में बेमौसम बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ. दो सगी बहनों सहित तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए, पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

झारखंड के चतरा में वज्रपात का कहर, दो सगी बहनों सहित तीन महिलाओं की मौत
झारखंड के चतरा जिले में बेमौसम बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ.

Rajasthan News: राजस्थान में झारखंड के चतरा जिले के पत्थलगड़ा प्रखंड में शुक्रवार को अचानक मौसम ने करवट ली. तेज गर्जना और बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से दो अलग-अलग घटनाओं में तीन महिलाओं की जान चली गई. इस घटना ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया.

एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

पहली घटना मेराल पंचायत के जेहरा गांव की है. यहां संजय भुइयां की दो पत्नियां पूनम देवी और कल्याणी देवी अपने घर के आंगन में काम कर रही थीं. अचानक बिजली गिरने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. खास बात यह है कि दोनों महिलाएं सगी बहनें भी थीं. इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में मातम पसरा हुआ है.

महुआ चुनते समय गई जान

दूसरी घटना सिंघानी गांव की है. यहां शमा परवीन अपने परिजनों के साथ घर के पास महुआ चुन रही थीं. तभी अचानक वज्रपात हुआ और वह इसकी चपेट में आ गईं. उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

दो लोग गंभीर रूप से झुलसे

इस हादसे में 50 वर्षीय जैबुन निशा और एक 10 वर्षीय बच्ची भी गंभीर रूप से झुलस गई हैं. दोनों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. ईद से पहले हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियों को गहरे गम में बदल दिया है.

प्रशासन मौके पर पहुंचा

घटना की सूचना मिलते ही अंचल अधिकारी उदल राम और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. प्रशासन ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है. अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आपदा राहत कोष से जल्द सहायता दी जाएगी.

यह भी पढ़ें- प्रशासनिक सर्जरी सिर्फ ट्रांसफर नहीं, सरकार ने जाति 'कंट्रोल और डिलीवरी ओरिएंटेड' रणनीति की मंशा

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
आईएएनएस
News agency
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand Chatra, Lightning Tragedy Weather News, India Rain Accident Natural, Disaster Breaking News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com