विज्ञापन

झारखंड: JMM विधायक अनंत प्रताप देव की गाड़ी में मारी भीषण टक्कर, आवास पर जुटे MLA के शुभचिंतक

कमांडर वाहन ने पहले विधायक के स्कॉर्ट वाहन को जोरदार टक्कर मारी और उसके बाद सीधे विधायक की गाड़ी से भिड़ गई. जैसे ही हादसे की खबर क्षेत्र में फैली, विधायक के समर्थकों और शुभचिंतकों की भीड़ उनके आवास पर जुटने लगी.

झारखंड: JMM विधायक अनंत प्रताप देव की गाड़ी में मारी भीषण टक्कर, आवास पर जुटे MLA के शुभचिंतक
झारखंड: JMM विधायक अनंत प्रताप देव की गाड़ी में मारी जोरदार टक्कर

झारखण्ड के गढ़वा जिले के भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए. घटना उस समय हुई जब वे अपने आवास से डंडई एक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे. रमना–श्री बंशीधर मुख्य मार्ग पर सीरियाटोंगर मोड़ के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार कमांडर (UP40D1875) गाड़ी अनियंत्रित हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कमांडर वाहन ने पहले विधायक के स्कॉर्ट वाहन को जोरदार टक्कर मारी और उसके बाद सीधे विधायक की गाड़ी से भिड़ गई.

वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और एयरबैग खुल गया. गनीमत रही कि एयरबैग समय पर खुलने के कारण विधायक को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कमांडर वाहन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

हादसे की सूचना पर विधायक के घर पर जुटे समर्थक

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन का नियंत्रण खोना दुर्घटना का कारण माना जा रहा है. इधर, जैसे ही हादसे की खबर क्षेत्र में फैली, विधायक के समर्थकों और शुभचिंतकों की भीड़ उनके आवास पर जुटने लगी. सभी ने उनके सुरक्षित होने पर राहत जताई. अस्पताल के अनुसार, विधायक पूरी तरह स्वस्थ और खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. 

प्रशासन द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है, वहीं स्थानीय लोगों ने सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

यह भी पढे़ं-

झारखंड: ताड़ पेड़ों के बंटवारे में रिश्ते हुए तार-तार, भतीजे ने चाची को पत्थर से कुचला, 4 आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग की इंटरनेशनल रामनवमी में अभूतपूर्व सुरक्षा: ड्रोन से निगरानी, झांकियों की GPS ट्रैकिंग; अखाड़ों के कोड

लेखक के बारे में
img
श्यामजी तिवारी
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand News, JMM MLA Car Accident, JMM MLA Anant Pratap Deo, Anant Pratap Deo MLA, JMM MLA Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com