विज्ञापन

CNG भरते वक्त पाइप फटने से धमाका, हादसे में एक कर्मचारी की मौत- देखें Video

जमशेदपुर के गोलमुरी में हावड़ा ब्रिज पास RK जैन भारत पेट्रोलियम पंप पर CNG भरते समय पाइप फट गया. धमाके और गैस रिसाव से भगदड़ मच गई.

झारखंड में सीएनजी भरते वक्त हादसा. (Photo: NDTV)
  • हादसा गोलमुरी थाना क्षेत्र के आरके जैन भारत पेट्रोलियम फ्यूल स्टेशन पर हुआ.
  • सीएनजी भरने के दौरान अचानक पाइप फटने से तेज धमाका हुआ.
  • गैस रिसाव शुरू होने के बाद लोग वाहन छोड़कर भागे.
जमशेदपुर:

झारखंड के जमशेदपुर में सीएनजी भरवाते वक्त पाइप फटने से बड़ा हादसा हो गया. शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में हावड़ा ब्रिज के पास आरके जैन भारत पेट्रोलियम फ्यूल स्टेशन पर सीएनजी भरने के दौरान अचानक पाइप फट गया. इसके बाद, तेज धमाके के साथ गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई.  अचानक हुए हादसे के बाद लोग अपने वाहन छोड़कर इधर-उधर भागने लगे. इस दौरान पेट्रोल पंप कर्मचारी तुषार कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. 

पेट्रोल पंप के कर्मचारी के घायल होने के बाद, मौके पर मौजूद साथियों ने उन्हें इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. 

कुछ समय पहले तक जहां लोगों के बीच आपसी बातचीत चल रही थी. गाड़ियों में सीएनजी भरे जा रहे थे. वहीं अचानक हुए इस हादसे की सीसीटीवी फुटेज डराने वाली है. वीडियो में दिखता है कि पहले अचानक से प्रेशर के कारण गैस भरने वाली पाइप गाड़ी से निकल जाती है. उसके बाद लोगों में अफरातफरी मच जता ही. फिर वो पाइप अचानक वहां खड़े एक शख्स के सिर में लग जाता है. चोट लगते ही शख्स जमीन पर गिर जाता है. उसके बगल में खड़े शख्स उसे उठाने की कोशिश कर रहा है. लेकिन जमीन पर पड़े शख्स के प्राण पखेरू उड़ चुके थे. 

घटना के बाद पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है. आखिर सीएनजी का पाइप किस वजह से फटा और हादसे के पीछे किसी तरह की लापरवाही थी या नहीं, इसकी जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: जेल की सलाखों से बाहर निकलकर काम करेंगे कैदी, शाम को फिर लौटना होगा; झारखंड में नई व्यवस्था की तैयारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand, Jamshedpur, CNG, Jamshedpur Accident, Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com