विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2016

'नोटबंदी के कारण मरने वालों को शहीद घोषित करें' : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

'नोटबंदी के कारण मरने वालों को शहीद घोषित करें' : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
हेमंत सोरेन (फाइल फोटो)
  • सुरक्षाकर्मियों की तरह ही इनको सम्‍मानित किए जाने की मांग की
  • कहा-इन्हें भी मुआवजा और अन्य सुविधाएं दी जानी चाहिए
  • नोटबंदी का कदम गलत तरीके से अमल में लाया गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रांची: झारखंड में विपक्ष के नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को उन लोगों को शहीद का दर्जा देने की मांग की, जिनकी हाल ही में हुई नोटबंदी के कारण पैदा हुई समस्याओं के कारण जान चली गई. सोरेन ने गुरुवार को राज्य विधानसभा में कहा, "हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले का स्वागत करते हैं. कहा गया है कि यह देश के भले के लिए किया गया है. हम मांग करते हैं कि इस कदम के कारण जान गंवाने वालों को शहीद का दर्जा दिया जाए."

सोरेन ने कहा, "नोटबंदी संबंधी समस्याओं के कारण मरने वालों को केवल शहीद ही नहीं घोषित किया जाना चाहिए, बल्कि सुरक्षाकर्मियों की तरह ही इनका भी सम्मान किया जाना चाहिए क्योंकि इन लोगों ने देश के लिए अपनी जान गंवा दी. सुरक्षाकर्मियों की तरह ही इन्हें भी मुआवजा और अन्य सुविधाएं दी जानी चाहिए."

सोरेन ने कहा कि नोटबंदी का कदम गलत तरीके से अमल में लाया गया है. विपक्ष के नेता ने कहा, "सरकार ने विभिन्न मोर्चो पर अपनी असफलता से लोगों का ध्यान हटाने के लिए नोटबंदी की. इसे पूरी तैयारी के बिना अमल में लाया गया."
झारखंड में नोटबंदी के बाद आर्थिक परेशानियों के चलते चार लोगों की मौत हो चुकी है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हेमंत सोरेन, 500-1000 के नोट, नोटबंदी, करेंसी बैन, Hemant Soren, 500-1000 Notes, Demonetisation, Currency Ban
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com