विज्ञापन

बीजेपी नेता की 2 सगी बहनों से शादी, पहली पत्नी को शॉपिंग करवाई तो दूसरी नाराज; फिर आ गई मौत की खबर

धनबाद में बीजेपी नेता की संदिग्ध मौत के बाद सनसनी फैल गई है. परिजनों का आरोप है कि दो पत्नियों के विवाद के चलते शख्स की हत्या कर दी गई. पढ़िए कुंदन कुमार की रिपोर्ट.

बीजेपी नेता की 2 सगी बहनों से शादी, पहली पत्नी को शॉपिंग करवाई तो दूसरी नाराज; फिर आ गई मौत की खबर
बीजेपी नेता अमृत दास

झारखंड के धनबाद में बीजेपी नेता की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है. मृतक अमृत दास भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष भी थे. परिजनों के आरोपों के बाद मामला और भी गंभीर हो गया है. बताया जा रहा है कि अमृत दास की शादी दो सगी बहनों से हुई थी और दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. मौत से एक दिन पहले भी दोनों पत्नियों के बीच झगड़ा हुआ था. शॉपिंग कराने को लेकर शुरू हुए झगडे़ के बाद हालात काफी बिगड़ गए थे. इसके बाद शुक्रवार (1 मई) सुबह घर के भीतर अमृत दास का शव मिला. 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

जानकारी के मुताबिक, अमृत दास दूसरी बीवी को बाजार ले गए थे. इस बात पर पहली बीवी नाराज हो गई और घर में विवाद बढ़ गया. इसी विवाद के बाद अगले दिन शख्स की मौत हो गई. गोविंदपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं. मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. दोनों पत्नियों और परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ कर रही है. साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है.

हत्या या आत्महत्या? रिपोर्ट का इंतजार

फिलहाल पुलिस इस बारे में कुछ भी स्पष्ट तौर पर कहने की स्थिति में नहीं है. इसके लिए फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है. गोविंदपुर थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद रावत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मौत के पीछे वजह हत्या या आत्महत्या या फिर कोई अन्य कारण है.

मां-बहन ने जताई हत्या की आशंका 

स्थानीय क्षेत्र में बीजेपी के प्रमुख नेता रहे अमृत दास की मौत के बाद राजनीतिक और सामाजिक लिहाज से भी चर्चा तेज है. वहीं, मां और बहन का आरोप है कि दोनों पत्नियों के बीच संबंध काफी बिगड़ गए थे. इसी विवाद के चलते अमृत दास की हत्या हुई है. परिवार ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में 'तूफानी' मौसम, लू के बाद राजस्थान में आंधी-बारिश की भी मार, 21 जिलों में अलर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com