विज्ञापन

झारखंड में बीजेपी नेता को किसने मारा? सगी बहनों की सौतिया डाह, दोनों ने मिलकर किया कांड या सियारी साजिश?

Dhanbad BJP Leader Death: झारखंड के धनबाद जिले के गोविंदपुर इलाके से एक रहस्यमयी मामला सामने आया है, जहां भाजपा के अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत दास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों ने मृतक की दोनों पत्नियों पर हत्या का आरोप लगाया है.

झारखंड में बीजेपी नेता को किसने मारा? सगी बहनों की सौतिया डाह, दोनों ने मिलकर किया कांड या सियारी साजिश?
  • झारखंड के धनबाद जिले में भाजपा के पूर्व एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष अमृत दास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई
  • मृतक की दो पत्नियां जो सगी बहनें हैं, परिजनों ने उन पर हत्या का आरोप लगाया है और पुलिस जांच कर रही
  • घर में अक्सर झगड़ा होता था और मौत से एक दिन पहले अमृत दास अपनी छोटी पत्नी के साथ बाजार से लौटे थे
धनबाद:

Jharkhand BJP Leader Death: झारखंड बीजेपी नेता की मौत की गुत्‍थी, बेहद उलझी हुई नजर आ रही है. हत्‍या का शक उनकी दोनों पत्नियों पर है, जो दोनों सगी बहनें भी हैं. हत्‍या की वजह सगी बहनों की सौतिया डाह या दोनों ने मिलकर किया कांड? पुलिस इस सवाल का जवाब तलाशने में जुटी हुई है. मामला झारखंड के धनबाद जिले के गोविंदपुर इलाके का है, जहां बीजेपी के अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत दास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों ने मृतक की दोनों पत्नियों पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच में जुटी हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट का इंतजार है.   

झारखंड के धनबाद जिले के गोविंदपुर इलाके से एक रहस्यमयी मामला सामने आया है, जहां भाजपा के अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत दास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों ने मृतक की दोनों पत्नियों पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच में जुटी हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट का इंतजार है.

घर में रोज होता था झगड़ा 

मृतक की मां सुशीला देवी और बहन रानी देवी ने बताया कि अमृत दास की शादी दो सगी बहनों (बड़ी पत्नी रीता कुमारी और छोटी पत्नी रानी कुमारी) से हुई थी. दोनों पत्नियों के साथ उनके संबंध लंबे समय से खराब चल रहे थे, खासकर बड़ी पत्नी से अनबन चरम पर थी. परिजनों का दावा है कि घरेलू विवाद के कारण दोनों पत्नियों ने मिलकर हत्या की साजिश रची. मां ने कहा, "घर में रोज झगड़ा होता था. अमृत को मारपीट का शिकार बनाया गया."

छोटी पत्‍नी के साथ शॉपिंग करने गए, घर आए तो झगड़ा हुआ

घटना से एक दिन पहले (1 मई) अमृत अपनी छोटी पत्नी के साथ बाजार गए थे, जिसके बाद घर में विवाद भड़क गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, रात में तेज चीखें सुनाई दीं, लेकिन किसी ने इस घरेलू झगड़े में दखल नहीं दी. गोविंदपुर थाना प्रभारी विष्णु राउत ने बताया, "शव घर के अंदर संदिग्ध स्थिति में मिला. प्रारंभिक जांच में शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए, लेकिन मौत के कारण स्पष्ट नहीं." पुलिस अब ये भी पता लगाने 

साजिश या हत्‍या?

पुलिस ने दोनों पत्नियों, परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की है. अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई, लेकिन परिजन शीघ्र एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी में हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट (आज अपेक्षित) के बाद ही जहर, हार्ट अटैक या अन्य कारणों का पता चलेगा. पुलिस ने घर से कुछ सैंपल भी फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं. भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने मामले को गंभीर बताया है. पूर्व जिलाध्यक्ष के सहयोगी ने कहा, "यह साजिश हो सकती है. पार्टी न्याय की मांग करती है." विपक्षी दल झामुमो ने भी जांच की मांग की. गोविंदपुर में आज तनाव है, लोग हत्या की साजिश के कयास लगा रहे हैं. पुलिस ने इलाके में भारी फोर्स तैनात की है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई संदिग्ध विषाक्त पदार्थ नहीं मिला है, लेकिन अंतिम रिपोर्ट सोमवार तक आएगी. दोनों पत्नियां पूछताछ में सहयोग कर रही हैं. मामला अभी भी रहस्यमय बना हुआ है.

ये भी पढ़ें :- बीजेपी नेता की 2 सगी बहनों से शादी, पहली पत्नी को शॉपिंग करवाई तो दूसरी नाराज; फिर आ गई मौत की खबर

लेखक के बारे में
img
हरिबंश शर्मा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand BJP Leader Death, Dhanbad BJP Leader Death, BJP Leader Amrit Das
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com