Jharkhand News: झारखंड के धनबाद जिले के लोयाबाद थाना क्षेत्र से हनीट्रैप का मामला सामने आया है. जिसमें एक महिला ने सोशल मीडिया पर दोस्ती कर व्यवसायी से लाखों की ठगी की है. पुलिस ने इस गिरोह की मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि उसके पति समेत अन्य सदस्यों की तलाश जारी है. जिसके लिए उससे आगे की पूछताछ की जा रही है.
दोस्ती से लेकर ब्लैकमेलिंग तक का सफर
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मामला तब शुरू हुआ जब आरोपी महिला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पीड़ित व्यवसायी से संपर्क किया। धीरे-धीरे बातों का सिलसिला बढ़ा और महिला ने व्यवसायी को अपने विश्वास में ले लिया. 28 अप्रैल को महिला ने मिलने के बहाने व्यवसायी को लोयाबाद स्थित अपने घर बुलाया. पीड़ित का आरोप है कि वहां उसे नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गया. इसके बाद गिरोह ने एक अन्य युवती को बुलाकर व्यवसायी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो रिकॉर्ड कर लिया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
4 लाख की वसूली और गहनों की लूट
इसके बाद जैसे ही व्यवसायी को होश आया, गिरोह के अन्य सदस्य वहां पहुंचे और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मोटी रकम की मांग करने लगे. डर के मारे पीड़ित ने 4 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से दे दिए. इतना ही नहीं, आरोपियों ने व्यवसायी के पास मौजूद सोने के गहने भी छीन लिए और वहां से फरार हो गए.
पुलिस की कार्रवाई और पुराना आपराधिक इतिहास
थाना प्रभारी पिकु प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच में खुलासा हुआ कि यह एक सुनियोजित गिरोह है, जिसमें कई युवक-युवतियां शामिल हैं. ये सोशल मीडिया के जरिए अपना शिकार चुनते हैं और फिर हनीट्रैप कर उनसे ठगी करते हैं. संदिग्ध महिला को हिरासत में लेकर सख्त पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार महिला के पति समेत अन्य आरोपियों को नामजद किया गया है, जिनकी तलाश जारी है.
यह भी पढ़ें: कोटा पुलिस के ऑपरेशन म्यूल हंटर से हिला साइबर ठगों का साम्राज्य, 70 करोड़ के फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं