विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2019

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमले में 2 जवान शहीद, एक स्कूली छात्रा की मौत

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एरिया डोमिनेशन में निकली सीआरपीएफ 199 की टीम पर नक्सलियों ने हमला किया.

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमले में 2 जवान शहीद, एक स्कूली छात्रा की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एरिया डोमिनेशन में निकली सीआरपीएफ 199 की टीम पर नक्सलियों ने हमला किया. हमले में दो जवान शहीद व एक स्कूली छात्रा की मौत हो गई. वहीं एक जवान और एक स्कूली छात्रा घायल हो गए. घायलों का इलाज भैरमगढ़ अस्पताल में जारी है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर रिफर किया जाएगा. 

Viral Video: चौथी मंजिल से नीचे गिरने ही वाला था बच्‍चा, मां ने आधे सेकंड में इस तरह बचाई जान

भैरमगढ़ से केशकुतुल के लिए सीआरपीएफ 199 की सर्चिंग टीम निकली हुई थी, जिसपर नक्सलियों ने हमला कर दिया इसी बीच केशकुतुल की ओर से एक पिकअप वाहन भैरमगढ़ साप्ताहिक बाजार आ रही थी, जिसमें कुछ स्कूली छात्राएं भी सवार थीं. जवानों व नक्सलियों की मुठभेड़ के बीच पिकअप वाहन फंस गई, जिससे उसमें भी पांच से अधिक गोलियां लगीं. 

अस्पताल में 4 नर्सों ने नाचते हुए बनाया टिक-टॉक वीडियो, वायरल होने के बाद मिली ये सजा

नक्सलियों के इस हमले में मौके पर ही दो जवान शहीद हो गए और एक स्कूली छात्रा की मौत हो गई वहीं एक अन्य सीआरपीएफ का जवान व एक स्कूली छात्रा घायल हैं. जिनका उपचार जारी है. स्कूली छात्रा व जवान की स्थिति फ़िलहाल स्थिर बताई जा रही है, फिर भी उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर रिफर करने की तैयारी की जा रही है.
 

Video: जेल में हथियार का वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आई योगी सरकार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhattisgarh, Jawans And Schoolgirl's Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com