विज्ञापन

JPSC एग्‍जाम में गड़बड़ी को लेकर रांची में बवाल, बीजेपी युवा मोर्चा ने घेरा मुख्यालय, पुलिस से झड़प

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़कर परिसर में घुसने की कोशि‍श की. पुलिस ने उन्हें रोक दिया, ज‍िसके बाद बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई. 

JPSC एग्‍जाम में गड़बड़ी को लेकर रांची में बवाल, बीजेपी युवा मोर्चा ने घेरा मुख्यालय, पुलिस से झड़प
JPSC कार्यालय बना रणक्षेत्र.

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रारंभिक परीक्षा परिणाम को लेकर राजधानी रांची में बुधवार को माहौल गरमा गया. भारतीय जनता युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता JPSC कार्यालय का घेराव करने पहुंचे, जहां पुलिस ने पहले से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने के लिए गेट तोड़कर परिसर में घुसें, जिसके बाद मौके पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई.

भाजयुमो कार्यकर्ता JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए परिणाम रद्द करने, पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने और अभ्यर्थियों के साथ न्याय की मांग कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने सरकार और आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा. स्थिति को देखते हुए JPSC कार्यालय और आसपास के इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. बड़ी संख्या में पुलिस बल, रैपिड एक्शन टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात हैं. 

पुल‍िस के साथ हुई धक्‍का-मुक्‍की

प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए कई स्तर की बैरिकेडिंग की गई है और प्रशासन हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी. हालांकि, प्रशासन लगातार हालात को नियंत्रित करने में जुटा हुआ है. 

Latest and Breaking News on NDTV

मौके पर तनावपूर्ण स्‍थि‍ति‍

गौरतलब है कि JPSC परिणाम को लेकर पिछले कई दिनों से अभ्यर्थियों और विभिन्न संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है. इसी कड़ी में आज भाजयुमो ने JPSC कार्यालय घेराव का आह्वान किया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रित स्थिति बनी हुई है और पुलिस-प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है.

यह भी पढ़ें- JPSC में CID की बड़ी कार्रवाई के बीच चेयरमैन का इस्तीफा, 14वीं पीटी परीक्षा की जांच में खंगाले जा रहे रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranchi News, JPSC, Jharkhand News, BJP Yuva Morcha, Latest News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com