विज्ञापन
This Article is From Sep 07, 2018

आयुष्मान भारत : पीएम मोदी 23 सितंबर को झारखंड में स्वास्थ्य बीमा योजना की करेंगे शुरुआत

केंद्र सरकार की महात्वाकांक्षी योजना Ayushman Bharat के तहत 1 लाख पदों पर भर्ती की जाएगी. Ayushman Bharat Yojna को सुचारू रूप से चलाने के लिए ये भर्तियां की जाएगी.

आयुष्मान भारत : पीएम मोदी 23 सितंबर को झारखंड में स्वास्थ्य बीमा योजना की करेंगे शुरुआत
फाइल फोटो
नई दिल्ली: झारखंड सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को यहां से केंद्र की आयुष्मान भारत-राष्ट्रीय स्वास्थ्य संरक्षण योजना का शुभारंभ करेंगे. एक सरकारी विज्ञप्ति में मुख्यमंत्री रघुवर दास के ट्वीट के हवाले से कहा गया है, "यह हमारे लिए गर्व की बात है कि विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को झारखंड से शुभारंभ करेंगे. " दास ने कहा, "झारखंड के 3.25 करोड़ लोगों के साथ देश भर के लोग उत्सुकता के साथ इस ऐतिहासिक पल का इंतजार कर रहे हैं." मोदी इसके साथ ही कोडरमा और चाईबासा में मेडिकल कॉलेज, रांची में एक कैंसर केंद्र, बिरसा मुंडा जेल की मरम्मत व नवीनीकरण कार्य और बिरसा मुंडा संग्रहालय में एक संरक्षण कार्य की आधारशिला रखेंगे. 

कैसे लागू हो पाएगी मोदी सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजना, जमीनी हकीकत से उठे हैं कई सवाल

केंद्र सरकार की महात्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत के तहत 1 लाख पदों पर भर्ती की जाएगी. आयुष्मान भारत योजना  को सुचारू रूप से चलाने के लिए ये भर्तियां की जाएगी. स्वास्थ मंत्रालय के आकलन में मिली जानकारी के मुताबिक अगले 5 साल में 2 लाख पदों पर भर्तियां की जा सकती है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक लाख ''आयुष्मान मित्रों'' की भर्ती के लिए कौशल विकास मंत्रालय के साथ एक समझौता किया है. एक अधिकारी ने बताया, ''सभी सूचीबद्ध अस्पताल में रोगियों की सहायता के लिए ''आयुष्मान मित्र'' होंगे जो लाभार्थियों औरअस्पताल के बीच समन्वय करेगा.

'आयुष्मान भारत' योजना की पहली लाभार्थी बनी करिश्मा की मां, सरकार उठा रही है पूरा खर्च

आपको बता दें कि आयुष्मान भारत योजना का मकसद हर गरीब परिवार को हर साल पांच लाख रुपये तक का बीमा उपलब्ध कराना है. इस योजना से 10 करोड़ से अधिक गरीब परिवार लाभान्वित होंगे.




(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ayushman Bharat Yojna Jobs, Ayushman Bharat Yojna-PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com