विज्ञापन
This Article is From Oct 26, 2018

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में हुए एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने मार गिराए दो आतंकी, 1 जवान भी शहीद

मारे गए आतंकवादियों की पहचान और वे किस आतंकवादी संगठन से जुड़े हुए थे, यह पता लगाया जा रहा है.

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में हुए एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने मार गिराए दो आतंकी, 1 जवान भी शहीद
घटनास्थल की तस्वीर
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में सुरक्षा बलों एवं आतंकवादियों के बीच शुक्रवार सुबह शुरू हुई मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादी मार गिराए गए जबकि सेना का एक जवान शहीद हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.  सैन्य प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया, “सोपोर अभियान में दो आतंकवादी मार गिराए गए.” उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान और वे किस आतंकवादी संगठन से जुड़े हुए थे, यह पता लगाया जा रहा है.
 
पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, सेना के ब्रिगेड मुख्यालय के भीतर विस्फोट
 
सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि गोलीबारी में एक सैनिक की भी जान चली गई. इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शुक्रवार सुबह उत्तर कश्मीर जिले के दांगीवाचा प्रांत के पाजलपोरा गांव की घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया. उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के खोजी दल पर गोलीबारी की जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई जिससे तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया. कर्नल कालिया ने बताया कि मुठभेड़ अभी भी जारी है और इस संबंध में ज्यादा जानकारी का इंतजार किया जा रहा है. 

न्यूज टाइम इंडिया : NSG का सुरक्षातंत्र और मजबूत हुआ​



(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir News In Hindi, Encounter In Jammu Kashmir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com