विज्ञापन
This Article is From Dec 31, 2017

कश्मीर के पुलवामा में CRPF कैंप पर आतंकी हमले में 5 जवान शहीद, दो आतंकी ढेर

लोकल मीडिया को वट्सऐप मैसेज भेजकर जैश ए मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली. सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को भी मार गिराया.

कश्मीर के पुलवामा में CRPF कैंप पर आतंकी हमले में 5 जवान शहीद, दो आतंकी ढेर
कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकवादी हमला
  • जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के कैंप पर आतंकी हमला
  • आतंकियों ने रात्रि करीब 2:10 बजे हमला किया
  • हमले में चार जवानों के शहीद होने की खबर है
नई दिल्ली: आज देर रात जम्मू- कश्मीर के पुलवामा जिले में लगभग दो भारी हथियाबंद आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के ट्रेनिंग कैंप पर हमला कर दिया जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए. सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया. एक अन्य आतंकी के अब भी छिपे होने की आशंका है. सुरक्षाबलों का अभियान अभी जारी है. पुलवामा जिले के लेथपोरा में सेंट्रल रिज़र्व पुलिस बल के कैम्प पर रविवार तड़के दो बजकर पंद्रह मिनट पर फिदायीन हमला हुआ.
सीआरपीएफ के 185वीं बटालियन के कैम्प में दो से तीन आंतकवादी घुस गए. सीआरपीएफ के मुताबिक आतंकियों ने पहले हथगोला फेंका और उसके बाद फायरिंग शुरू कर दी. बिल्डिंग को खाली करा लिया गया और यहां रहने वाले सारे लोगों को भी बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दो से तीन आतंकवादियों ने सीआरपीएफ शिविर के मेन गेट के पास तैनात जवानों पर ग्रेनेड फेंके और ऑटोमैटिक हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी की.

पाकिस्तानी सेना प्रमुख को बिपिन रावत का जवाब- सैन्य कार्रवाई से नहीं लगता पाक शांति चाहता है

इसके बाद आतंकवादी कैम्प में घुस गए. पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.

VIDEO- सीमापार से हुई फायरिंग में जवान शहीद


जम्मू-कश्मीर में इस साल अब तक सुरक्षाबलों और पुलिस ने 'ऑपरेशन ऑल आउट' के तहत करीब  210 आतंकवादियों को मार गिराया है. आतंकवादी इसी से बौखलाए हुए हैं और सुरक्षा कैंपों को अपना निशाना बना रहे हैं.
(इनपुट एजेंसी से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pulwama Terror Attack, Attack On CRPF Camp
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com