कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- BJP-PDP पर बरसे राहुल
- बोले- इस गठबंधन ने जम्मू कश्मीर को आग में झोंक दिया
- राहुल ने गठबंधन को अवसरवादी बताया
नई दिल्ली:
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर में महबूबा मुफ्ती सरकार से भाजपा के अलग होने को लेकर उस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इन दोनों पार्टियों के अवसरवादी गठबंधन ने राज्य को आग में झोंक दिया जिससे निर्दोष लोगों और सैनिकों को जान गंवानी पड़ी. उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्य में इस गठबंधन सरकार की वजह से भारत को सामरिक रूप से नुकसान पहुंचा है और संप्रग सरकार के समय हुई सारी मेहनत पर पानी फिर गया.
यह भी पढ़ें: एक फोन जिसने महबूबा को चकित किया और खत्म हुआ मुख्यमंत्री के रूप में सफर
गांधी ने ट्वीट किया, ''भाजपा और पीडीपी गठबंधन ने जम्मू-कश्मीर को आग में झोंक दिया जिसमें निर्दोष लोग और हमारे बहादुर जवानों की जान चली गयी. इससे भारत को सामरिक रूप से नुकसान हुआ है और संप्रग सरकार की वर्षों की कड़ी मेहनत पर पानी फिर गया.'' उन्होंने कहा, ''राष्ट्रपति शासन में नुकसान जारी रहेगा. अहंकार, अक्षमता और घृणा हमेशा विफल होती है.
VIDEO: जम्मू कश्मीर में कौन असफल हुआ?
गौरतलब है कि भाजपा-पीडीपी से अलग हो गई और उसने गठबंधन सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Rahul Gandhi, BJP And PDP