विज्ञापन
This Article is From Oct 26, 2018

जम्मू कश्मीर : अनंतनाग में पत्थरबाजों ने पत्थर मारकर ले ली सेना के जवान की जान

गुरुवार को सेना के काफिले पर प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की थी, उसमें आज यानी शुक्रवार को सेना का एक जवान मौत हो गई.

जम्मू कश्मीर : अनंतनाग में पत्थरबाजों ने पत्थर मारकर ले ली सेना के जवान की जान
गुरुवार को सेना के काफिले पर प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की थी.
  • अनंतनाग में सेना के जवान की मौत
  • प्रदर्शनकारियों के पत्थरबाजी में हुआ था घायल
  • गुरुवार को सेना के काफिले पर हुई थी पत्थरबाजी
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सेना के काफिले पर गुरुवार को प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की थी, उसमें आज यानी शुक्रवार को सेना का एक जवान मौत हो गई. सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग बाईपास ट्राई जंक्शन के पास से सेना का काफिला गुजर रहा था. उसी दौरान पत्थरबाजी हुई थी, जिसमें यह जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था.

आतंकवादियों ने सेना के शिविर पर किया हमला, एक जवान शहीद 

जवान की पहचान राजेंद्र सिंह (22) के रूप में हुई है, जो सीमा सड़क संगठन को सुरक्षा प्रदान करने के लिए जिम्मेदार त्वरित प्रतिक्रिया टीम का हिस्सा था. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पत्थरबाजी की वजह से यह जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था, इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई. 

पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, सेना के ब्रिगेड मुख्यालय के भीतर विस्फोट

अधिकारी ने बताया, " राजेंद्र सिंह को तत्काल प्राथमिक सहायता प्रदान की गई थी और 92 बेस हॉस्पिटल ले जाया गया था, लेकिन वह अपनी गंभीर चोट के शिकार हो गए." बता दें कि राजेंद्र सिंह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के निवासी थे, उन्होंने साल 2016 में सेना ज्वाइन की थी.

VIDEO: मिशन कश्मीर में अब NSG भी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Soldier Killed In Anantnag, Soldier Killed, Anantnag
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com