विज्ञापन
This Article is From Apr 16, 2018

कठुआ रेप केस मामले की सुनवाई आज से शुरू, लेकिन पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

पीड़ित पक्ष की वकील  दीपिका सिंह ने कहा, "हमें नहीं लगता कि कठुआ में ट्रायल के लिए ठीक माहौल है. इसीलिए हम केस को जम्मू-कश्मीर से बाहर ले जाने की मांग करने जा रहे हैं.

कठुआ रेप केस मामले की सुनवाई आज से शुरू, लेकिन पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट
प्रतीकात्मक फोटो
  • पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट
  • बताया जान को खतरा
  • आज से शुरू होगी सुनवाई
श्रीनगर: कठुआ रेप केस मामले में आज से स्थानीय अदालत में सुनवाई शुरू होगी. लेकिन जम्मू-कश्मीर पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम को जिस तरह से वकीलों के एक समूह ने जिला अदालत में आरोपपत्र दाखिल करने से रोकने की कोशिश की थी, इसे देखते हुए मारी गई बच्ची के परिवार ने फ़ैसला किया है कि वो सुप्रीम कोर्ट से केस की सुनवाई किसी और राज्य में करने की मांग करेगा.  पीड़ित पक्ष की वकील  दीपिका सिंह ने कहा, "हमें नहीं लगता कि कठुआ में ट्रायल के लिए ठीक माहौल है. इसीलिए हम केस को जम्मू-कश्मीर से बाहर ले जाने की मांग करने जा रहे हैं.

कठुआ और उन्नाव रेप केस मामले पर बीजेपी-कांग्रेस के बीच जुबानी जंग

उधर बलात्कार और हत्या के आरोपियों के समर्थन में रैलियां निकालने वाले जम्मू बार एसोसिएशन का कहना है कि वो क्राइम ब्रांच की जांच से संतुष्ट नहीं है.  ये वकील पिछले 12 दिन से हड़ताल पर हैं और इनकी मांग है कि इस मामले की सीबीआई जांच कराई जाए. बार एसोसिएशन के प्रभारी गगन बसोत्रा ने कहा है, ' हम क्राइम ब्रांच की जांच से बिलकुल भी संतुष्ट नहीं हैं, 221 गवाह हैं, चालान में. अभी और जांच करनी बाक़ी है, जांच में कई ख़ामियां हैं.'
वीडियो : पीड़िता के वकील ने क्या कहा 

गौरतलब है कि ये मामला अब एक बड़ा राजनीतिक विवाद बन चुका है जिसमें राज्य सरकार के दो मंत्रियों को अपने इस्तीफा देना पड़ गया. दोनों मंत्रियों में से एक लाल सिंह ने कहा है कि उनको पार्टी ने ही कठुआ भेजने का फैसला किया था. लाल सिंह अब मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती के इस्तीफ़े की मांग की है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kathua Rape Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com