विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2018

कश्मीर के पुलवामा जिले में ग्रेनेड हमले में सीआरपीएफ के दो जवानों सहित चार लोग घायल

उन्होंने बताया कि घटना में सीआरपीएफ के दो जवानों समेत चार व्यक्ति जख्मी हो गए. अधिकारी ने बताया कि इलाके को घेर लिया गया है और तलाशी अभियान चल रहा है.

कश्मीर के पुलवामा जिले में  ग्रेनेड हमले में सीआरपीएफ के दो जवानों सहित चार लोग घायल
कश्मीर के पुलवामा जिले में ग्रेनेड हमले में सीआरपीएफ के दो जवानों सहित चार लोग घायल- प्रतीकात्मक फोटो
पुलवामा: दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में आज एक ग्रेनेड हमले में सीआरपीएफ के दो कर्मियों समेत चार लोग घायल हो गए. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने त्राल के बटागुंड इलाके में सीआरपीएफ के दल पर एक ग्रेनेड फेंका.

उन्होंने बताया कि घटना में सीआरपीएफ के दो जवानों समेत चार व्यक्ति जख्मी हो गए. अधिकारी ने बताया कि इलाके को घेर लिया गया है और तलाशी अभियान चल रहा है.

महबूबा मुफ़्ती बोलीं, एक भी नागरिक की मौत होती तो शांति वार्ता को लगता है झटका

बता दें कि इस बीच जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने हालात का हवाला देते हुए कश्मीर में विवादित अफ्सपा को हटाने से इनकार कर दिया और कहा कि भारतीय सेना पूरी दुनिया में ‘‘सबसे अनुशासित’’ है. महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कश्मीर की बिगड़ती सुरक्षा स्थिति की वजह से घाटी में सेना की तैनाती में बढ़ोतरी हुई है.

VIDEO : जम्मू-कश्मीर में शहीद गरुड़ कमांडो के परिजनों ने लिया अशोक चक्र

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय सेना दुनिया में सबसे ज्यादा अनुशासित है. वे सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने में लगे हुए हैं...उन्हीं की वजह से हमलोग आज यहां पर है... उन्होंने काफी बलिदान दिये हैं.’’

इनपुट- भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com